{"_id":"5eef323315ad762b45218584","slug":"deepender-singh-hooda-said-haryana-needs-three-times-corona-test-on-the-lines-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपेंद्र हुड्डा बोले- कोरोना जांच फीस आधी करने का कदम सही, तय हो निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपेंद्र हुड्डा बोले- कोरोना जांच फीस आधी करने का कदम सही, तय हो निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च
Sun, 21 Jun 2020 03:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 21 Jun 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार की तरफ से कोरोना टेस्ट फीस आधी करने की मांग माने जाने के बाद राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे सही कदम बताया है। उन्होंने कहा है कि सरकार का फैसला अभी अधूरा है। कोरोना की गंभीरता को देखते हुए सरकार सकारात्मक सुझाव को किस्तों की बजाय एकमुश्त लागू करे। सांसद ने दोहराया है कि प्रदेश में जिस गति से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए दिल्ली की तर्ज पर यहां भी 3 गुना टेस्टिंग करने की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को हर कंटेनमेंट और हॉट जोन में रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा मुहैया करनी चाहिए। इस तकनीक से 15-30 मिनट में टेस्ट की रिपोर्ट आ जाती है। सरकार को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की फीस पर भी नकेल कसनी चाहिए। गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई जगहों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्राइवेट अस्पताल मरीजों को भारी भरकम बिल थमा रहे हैं।
विज्ञापन
पहले से आर्थिक तंगी और बीमारी की मार झेल रहे लोगों के साथ यह बड़ी ज्यादती है इसलिए सरकार को हरियाणा में भी दिल्ली की तरह फीस कैपिंग करनी चाहिए। लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों का मुद्दा उठा रहे दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मांग की थी कि दिल्ली की तरह हरियाणा में भी कोरोना जांच रेट 4500 रुपये से घटाकर 2400 रुपये किया जाए। उन्होंने 16 जून को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मांग को उठाया था।
विज्ञापन