फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deepender Singh Hooda raised questions on statement of Kailash Vijayvargiya

दीपेंद्र ने विजयवर्गीय को घेरा: पूछा- क्या भारतीय फौजी होने का गौरव अब भाजपा कार्यालय के चौकीदार होने के बराबर है?

Mon, 20 Jun 2022 10:18 AM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Jun 2022 10:18 AM IST
सार

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अग्निपथ योजना से निकले अग्निवीरों को भाजपा कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इस बयान के बाद चौतरफा आलोचना हुई तो विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि मेरी बात का गलत अर्थ निकाला गया।

विज्ञापन
Deepender Singh Hooda raised questions on statement of Kailash Vijayvargiya
दीपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को अग्निपथ योजना को लेकर दिए गए बयान पर घेरा। दीपेंद्र ने ट्वीट कर पूछा कि क्या ‘भारतीय फौजी’ होने का गौरव अब ‘भाजपा कार्यालय के चौकीदार’ होने के बराबर है? कैलाश जी, आपने सेना पर राजनीति तो बहुत की, पर आप देशभक्ति की उस पवित्र भावना को कभी नहीं समझ सके जो उस युवा के रक्त में बह रही है जो फौज में भर्ती होने के लिए सुबह चार बजे दौड़-कसरत पर निकलता हैं।

विज्ञापन


क्या कहा था कैलाश विजयवर्गीय ने
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अग्निपथ योजना से निकले अग्निवीरों को भाजपा कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इस बयान के बाद चौतरफा आलोचना हुई तो विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि मेरी बात का गलत अर्थ निकाला गया। दरअसल, विजयवर्गीय रविवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई विषयों को लेकर बात की। 
विज्ञापन


अग्निपथ योजना को लेकर सवाल पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि अग्निपथ योजना से निकले अग्निवीरों को भाजपा कार्यालयों में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि  'मुझे इस भाजपा ऑफिस में अगर सुरक्षा रखनी है तो मैं अग्निवीर को प्राथिमकता दूंगा।' इसके बाद उनके इस बयान का विरोध शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा, जिस महान सेना की वीर गाथाएं कह सकने में समूचा शब्दकोश असमर्थ हो, जिनके पराक्रम का डंका समस्त विश्व में गुंजायमान हो, उस भारतीय सैनिक को किसी राजनीतिक दफ्तर की ‘चौकीदारी’ करने का न्योता, उसे देने वाले को ही मुबारक। भारतीय सेना मां भारती की सेवा का माध्यम है, महज एक ‘नौकरी’ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed