'हरियाणा में टिकट बेच रहे मोदी-शाह'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर टिकट की सौदेबाजी का आरोप लगाया है। कहा कि घमंड में चूर भाजपा ने लोस चुनाव में भी टिकट बेचे थे और अब विस चुनाव में भी उसे दोहरा रही है।
जो पार्टी अपने टिकटों को बेच सकती है उसे प्रदेश का सौदा करने में कितना वक्त लगेगा। रविवार को ढाणी माहू गांव में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद हुड्डा ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्र के इशारे पर अडानी ग्रुप ने कोर्ट के आदेश के बावजूद बिजली सप्लाई रोकी है। भाजपा की द्वेषपूर्ण राजनीति को जनता समझ चुकी है और आगामी चुनाव में इसका करार जवाब देगी।
कांग्रेस जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा
टिकट घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टिकट चंद दिनों में घोषित हो जाएंगे। टिकट में युवाओं और महिलाओं के साथ हर वर्ग को वरियता दी जाएगी।
इससे पहले सांसद दीपेंद्र ने खाद्य सुरक्षा आयोग के चेयरमैन व मुख्यमंत्री के पूर्व उप प्रधान सचिव आरएस दून के पिता स्व.निहाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चौ.निहाल सिंह कर्मयोगी व सच्चे समाजसेवी थे।
उन्होंने साधारण जीवन व्यतीत किया और अपनी संतान को भी अच्छे संस्कार दिए। जीवन के अंतिम दिन तक वह अपने काम में लीन रहे।
दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि कार्यक्रम में पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी आना था, लेकिन विस चुनाव के टिकट चयन को लेकर स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक के कारण वह नहीं आ पाए।