आईपीएल-8 में रोहतक के 'दीपक' ने किया नाम रोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में एक बार फिर रोहतक के लाल ने कमाल किया है। इस बार दीपक हुड्डा ने राजस्थान रायल्स की ओर से खेलते हुए ताबड़तोड़ 54 रन बनाए और मैन ऑफ दी मैच का खिताब अपने नाम किया।
रोहतक से जोगिंद्र शर्मा के बाद दीपक आईपीएल खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है। दीपक हुड्डा का पैतृक गांव किलोई है, फिलहाल वह बड़ौदा में परिवार सहित रहते हैं।
रविवार को राजस्थान रायल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच हुए रोमांचक मैच में दीपक हुड्डा ने 25 गेंदों पर 54 रनों की आतिशी पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़ मैन ऑफ दी मैच हासिल किया।
इससे पहले मैच में भी दीपक ने 15 गेंदों में 30 रनों की आतिशी पारी खेली थी। दीपक के पिता जगबीर हुड्डा के करीबी दोस्त विजेन्द्र जून की माने तो दीपक जॉली स्वभाव का है।
जगबीर सिंह एअरफोर्स के अधिकारी रहे हैं तो उनके ट्रांसफार्मर के कारण दीपक को भी कई शहरों में अपनी पढ़ाई पूरी करनी पड़ी। विजेन्द्र जून की मानें तो गुड़गांव में पिता की पोस्टिंग के दौरान दीपक ने पहली बार औपचारिक क्रिकेट प्रशिक्षण लिया और फिलहाल बड़ौदा में रहते हुए वहीं पर क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस कर रहा है। गांव में 19 अप्रैल 1995 को जन्मे
मैच में दीपक का प्रदर्शन
रन ---गेंद----चौके----छक्के
54---25----3-----4
अंडर-19 में बिखेर चुका चमक
दीपक इससे पहले दुबई और अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुका है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद ही वो अपने जन्मस्थान किलोई भी आए थे। दीपक उस दौरान कई दिन तक किलोई रहे थे और रोहतक में भी आए थे।
आईपीएल में चयन के बाद से दीपक और उसका परिवार में उत्साह था और अब आईपीएल में बड़े बड़े सितारों के बावजूद जिस जीवट से दीपक हुड्डा ने खेल दिखाया है, उससे उसके परिवार और गांव किलोई के ग्रामीण गर्वांवित हैं।
पलक पावड़े बिछाए हैं रोहतकवासी
आईपीएल में रोहतक के लाल का जलवा देख रोहतक वासी बहुत खुश है। कई सामाजिक संस्थाएं दीपक के सम्मान में समारोह की तैयारी में जुट गई है। माना जा रहा है आईपीएल खत्म होने के बाद दीपक रोहतक में अपने पैतृक गांव किलोई आ सकते हैं।