फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deenbandhu Chhotu Ram University Professor Inducted in Indian Delegation to INF Meeting

दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय की प्रोफेसर राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल, उपकुलपति ने दी बधाई

Wed, 15 Jul 2020 05:15 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 15 Jul 2020 05:15 PM IST
सार

  • छह जुलाई को एशिया के सभी सदस्य देशों के बीच आयोजित हुई बैठक
  • उच्चतर शिक्षा विभाग में भौतिकी विषय की प्राध्यापिका हैं डॉ. दीपा शर्मा

विज्ञापन
Deenbandhu Chhotu Ram University Professor Inducted in Indian Delegation to INF Meeting
डॉ. दीपा शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा शर्मा को अंतराष्ट्रीय नेटबॉल संघ की बैठक के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया। विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो राजेन्द्र कुमार अनायत ने डॉ. दीपा को बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि के लिए खुशी जाहिर की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। हमारे शिक्षक अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य के बल पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम कर रहे हैं। न केवल साहित्य के क्षेत्र में, बल्कि अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन



 यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2020: पिछले साल से बेहतर रहा इस साल दसवीं का रिजल्ट, 17 लाख से ज्यादा विद्यार्थी हुए पास
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. दीपा शर्मा की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय और उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा दोनों के लिए ही गौरव की बात की। भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. सतीश खासा ने भी डॉ. दीपा को बधाई दी और कहा कि उनकी यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के छात्रों, खासकर छात्राओं को हर क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

नेटबॉल के प्रसार और उत्थान पर विचार विमर्श

गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय नेटबॉल संघ ने 6 जुलाई, 2020 को 'बेयोंड 2020 स्ट्रैटेजिक प्लान' विषय पर एशिया के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय नेटबॉल संघ प्रमुख लिज निकोल ने की।

बैठक में उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौर में और इसके बाद एशिया में नेटबॉल के उत्थान और भविष्य की योजना पर सभी प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। संघ की उच्चतम कार्यकारी अधिकारी क्लेयर ब्रैगल भी बैठक में उपस्थित रहीं।

संघ प्रमुख लिज निकोल ने दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी पर चिंता जाहिर करते हुए बताया कि संघ ने सदस्यों को महामारी के दौर में आ रही कठिनाइयों से जूझने के लिए 60000 पौंड फंड उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। सभी सदस्यों ने संघ के इस फैसले का स्वागत किया।

उन्होंने सभी प्रतिनिधियों के साथ आगामी चार वर्ष के लिए एशिया में नेटबॉल के प्रसार और उत्थान की योजना के सूक्ष्म बिंदुओं पर विचार विमर्श भी किया।

ऑनलाइन माध्यमों के उपयोग संबंधी सुझाव दिए गए

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग प्रणाली और अंतर्राष्ट्रीय कोचिंग के लिए ऑनलाइन माध्यमों के उपयोग पर अपने विचार रखे। साथ ही कुछ सुझाव भी दिए, जिनकी संघप्रमुख और अन्य सदस्यों ने सराहना की।

बैठक में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, हांगकांग, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, फिलीपींस, नेपाल, मालदीव और चाइनीज ताइपेई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भारत के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में भारतीय नेटबॉल संघ के महासचिव हरिओम कौशिक, वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. श्यामा और राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. दीपा शर्मा शामिल रहीं।

कौन हैं डॉ. दीपा शर्मा
डॉ. दीपा शर्मा हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग में भौतिकी विषय की प्राध्यापिका हैं। वे इस समय दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed