फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   decree: adopt specific dress code in schools for children to avoid dengue

बच्चों का डेंगू न हो, अभिभावक ये ड्रेस पहनाकर स्कूल भेजें

Sat, 26 Sep 2015 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Sep 2015 08:30 AM IST
विज्ञापन
decree: adopt specific dress code in schools for children to avoid dengue

देश भर में डेंगू के फैलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब बच्चों को बचाने की कवायद में है। इसके लिए खास निर्देश जारी किया गया। सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूल संचालकों को भी कहा गया है कि वे बच्चों को पहनकर आने को कहें। अभिभावक भी इस आदेश को मानें।

विज्ञापन


जो इस बात से किनारा करेंगे, उन स्कूल संचालकों से सख्ती से निपटा जाएगा। यह जानकारी यहां स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने कहा कि कुछ निजी स्कूल ड्रेस कोड की बात कह कर उनकी बात पर एतराज व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन डेंगू के दौरान इमरजेंसी की स्थिति को देखते हुए उन्हें इस काम में सहयोग देना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरियाणा के सभी जिलों में एक दिन लोगों को कूलर का पानी निकालने केलिए कहा गया है। इस संदर्भ में भी स्वास्थ्य विभाग एडवाइजरी जारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जनों को डेंगू से निपटने के सभी उपायों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। पहले से गठित त्वरित प्रतिक्रिया दलों को सक्रिय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों में फॉगिंग और पर्याप्त सुव‌िधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश

decree: adopt specific dress code in schools for children to avoid dengue

इस मामले में किसी भी असाधारण बढ़ोतरी या बीमारी फैलने से रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में उनका निरन्तर दौरा सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में फॉगिंग करवाना और सभी सेंटीनल सर्वेलैंस हॉस्पिटल (एसएसएच) को पर्याप्त टेस्टिंग किट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

जहां पर एसएसएच स्थापित नहीं हैं, वहां डेंगू परीक्षण के लिए जिले में ब्लड बैंक में उपलब्ध एलाइजा रीडर और वाशर का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि 1 से 5 दिनों के संक्रमण का पता लगाने के लिए स्थानीय स्तर पर एनएस एक एंटीजेन किट की नियमानुसार खरीद की जाए।

पांच दिनों से अधिक के संक्रमण का पता लगाने के लिए एनआईवी पुणे से आईजीएम टैस्ट किट्स की मांग की जा सकती है या इन्हें निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (मलेरिया) को सूचित करके नजदीकी एसएसएच से प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed