फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Decision to give economic-social marks in Group D result depends on order of High Court

Haryana: ग्रुप डी सीईटी परिणाम में आर्थिक-सामजिक अंक स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश पर टिका देने का फैसला

Mon, 15 Jan 2024 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 11:02 AM IST
सार

शुक्रवार रात को आयोग ने ग्रुप डी का परिणाम जारी किया था। आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। यदि किसी को कोई कमी या दिक्कत है तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।  

विज्ञापन
Decision to give economic-social marks in Group D result depends on order of High Court
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

विस्तार

हरियाणा में ग्रुप डी (सीईटी) के घोषित परिणाम में आर्थिक व सामाजिक अंक फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। दरअसल आर्थिक व सामाजिक अंकों को लेकर हाईकोर्ट में केस विचाराधीन है। 
विज्ञापन


आयोग का कहना है कि यदि हाईकोर्ट ने अंक दिए जाने का फैसला दिया तो अंकों को जोड़कर मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। यदि मामला लंबित रहा तो पांच अंक से ऊपर वालों की मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। यदि अंक नहीं देने का फैसला आता है तो बिना अंकों के ही मेरिट लिस्ट जारी होगी। 
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि अभी आयोग के पास एनटीए की ओर से विस्तृत रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। परिणाम आते ही सभी पदों का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। यदि किसी को कोई कमी या दिक्कत है तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। इसके लिए इसी हफ्ते नोटिस जारी कर दिया जाएगा। आपत्तियां ठीक होने के बाद विकल्प भरने के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। यह पोर्टल सिर्फ एक हफ्ते के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात को आयोग ने ग्रुप डी का परिणाम जारी किया था। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाने वाले 13,84,012 उम्मीदवारों में से 8,55,221 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। 


योग्यता के आधार पर राज्य सरकार के कॉमन कैडर में 13104 पद व राज्य के विभिन्न बोर्ड एवं निगमों हेतु 553 पदों सहित कुल 13,657 पदों पर पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सामान्य श्रेणी के 5875 पद, अनुसूचित जाति के 2730 पद, बीसी-ए के लिए 2183 पद, बीसी-बी के 1504 पद तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1365 पद हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed