{"_id":"605248b637668d5db546f6c8","slug":"debate-between-kiran-choudhry-and-minister-jp-dalal-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण व जेपी के बीच शब्दबाण : विधानसभा में कृषि मंत्री ने ली चुटकी तो किरण चौधरी बोलीं- मेरा मुंह मत खुलवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण व जेपी के बीच शब्दबाण : विधानसभा में कृषि मंत्री ने ली चुटकी तो किरण चौधरी बोलीं- मेरा मुंह मत खुलवाओ
Wed, 17 Mar 2021 11:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
किरण चौधरी और कृषि मंत्री जेपी दलाल।
- फोटो : फाइल फोटो।
हरियाणा विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कैग रिपोर्ट देरी से सदन पटल पर रखने को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। मुद्दा कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने उठाया। इस पर कृषि मंत्री जेपी दलाल और विधायक किरण चौधरी के बीच शब्दवाण चले। भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण ने किरण पर तंज कस डाला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोक लेखा समिति में किरण चौधरी सदस्य हैं। वह वर्ष भर बैठकों में नहीं आईं, आएं तो इनके अनुभव का लाभ मिलेगा। किरण ने पलटवार करते हुए कहा कि समिति की बैठकों में क्या होता है, उन्हें पूरा पता रहता है। इस पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किरण पर चुटकी ले ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समिति की बैठक के लिए इनके पास समय कहां है, किसानों के धरने में जाने की लगी रहती है। किरण चौधरी यह सुनते ही तल्ख हो गईं, उन्होंने कहा कि मेरा मुंह मत खुलवाओ, नहीं तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे। जवाब में दलाल बोले, राहुल गांधी भी यही कहते हैं। विवाद बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन
संशोधन की जरूरत है तो कर देंगे : विधानसभा अध्यक्ष
किरण चौधरी ने कहा कि पांच मार्च को जब कैग रिपोर्ट आ गई थी तो उसे देरी से सदन पटल पर क्यों रखा गया। समय पर रिपोर्ट आने से विधायक पढ़कर चर्चा कर सकते हैं। इस पर भाजपा विधायक अभय यादव ने कहा, यह रूटीन प्रक्रिया है, ऐसा कोई साल नहीं जब कैग कमियां निकालते हुए टिप्पणी न करे। इस पर कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल व जगबीर मलिक ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बिना टेंडर के ही काम हो रहा है।
विभागों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोई तथ्य हैं तो लिखकर दें, कार्रवाई कराएंगे। कैग रिपोर्ट को सदन पटल पर रखने के पुराने ही प्रावधान चले आ रहे हैं। अगर इसमें संशोधन की जरूरत है तो कर देंगे।