फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Death toll risen of poisonous liquor continues in Sunam of Punjab

Punjab: सुनाम में जहरीली शराब से पांच और लोगों की मौत, 22 तक पहुंचा आंकड़ा, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 23 Mar 2024 05:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 05:59 PM IST
सार

संगरूर जिले में जहरीली शराब के कारण तीन दिन में 21 लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन
Death toll risen of poisonous liquor continues in Sunam of Punjab
मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

संगरूर में जहरीली शराब का कहर थम नहीं रहा है। गांव गुज्जरां में नौ लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को सुनाम की टिब्बी रविदासपुरा बस्ती में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को चार और लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, वार्ड नंबर छह के शख्य की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। इसके बाद मौत का आंकड़ा 22 हो गया है। शनिवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती रवि नाथ, सुखदेव सिंह, कर्मजीत सिंह और बिट्टू सिंह की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुलखन सिंह के बेटे गुरनाम सिंह की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। मौत की पुष्टि करते हुए सिविल अस्पताल सुनाम के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कामरा ने बताया कि गुरनाम सिंह को उसके परिजन सिविल अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन संदिग्ध पदार्थ के सेवन के चलते मेडिकल जांच में वह मृत पाया गया।
विज्ञापन


हर घर में मातम
11 मौतों के बाद टिब्बी रविदास पुरा बस्ती के हर घर में मातम पसरा हुआ है। इस मामले में सबसे दुखद पहलू यह है कि पंजाब की वर्तमान सत्ता का पूरा दारोमदार और केंद्र संगरूर ही है। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा इसी जिले के हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी पीड़ितों की दुखती रग पर हाथ नहीं रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जान गंवाने वालों में जखेपल निवासी ज्ञान सिंह के अलावा सुनाम टिब्बी रविदासपुरा निवासी लछा सिंह (लेहलखुर्द), दर्शन सिंह, गुरमीत सिंह, बुद्ध सिंह, दर्शन सिंह और रफीनाथ शामिल थे। अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी सर्च तेज कर दी गई है।

पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
जहरीली शराबकांड की जानकारी मिलते ही डीएसपी मनदीप सिंह संधू अपनी टीमों के साथ टिब्बी रविदासपुरा बस्ती में पहुंचे। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर चप्पे-चप्पे की छानबीन की और जहरीली शराब की कुछ बोतलें भी बरामद कीं। इन बोतलों का ब्रांड गुज्जरां में मिली शराब वाला ही मिला। डीएसपी मनदीप सिंह संधू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जहरीली शराब के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने इस काले कारोबार को करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

10-10 रुपये में खुले में बिकती है शराब
टिब्बी रविदासपुरा बस्ती की लोगों ने बताया कि यहां शराब का धंधा सरेआम चलता है। सस्ती व खुल शराब देने का लालच देकर लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां खुले सरसों के तेल तहर 10-10 रुपये में शराब का पैग-पैग बनाकर बेचा जाता है।
 

भारतीय निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी से मांगी रिपोर्ट 
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के द्वारा भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से संगरूर के जहरीली शराब मामले की रिपोर्ट तुरंत मांगी है। 

आयोग की जानकारी के अनुसार इस मामले में करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग संगरूर और पटियाला जिले के अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी पंजाब को एक पत्र लिख कर इस समूचे घटनाक्रम के बारे तुरंत प्राथमिक रिपोर्ट और विस्तृत रिपोर्ट आज ही देने के लिए कहा है जिससे इस संबंधी भारतीय निर्वाचन आयोग को अवगत करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed