{"_id":"5f188ee58ebc3e9faf5b198c","slug":"death-person-donations-chandigarh-s-dadwa-under-suspicious-circumstances-corona-beaten-death-chandigarh-news-pkl3822375113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के दड़वा में चंदा मांगने पहुंचे व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बोले- कोरोना के चलते पीटकर की गई है हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के दड़वा में चंदा मांगने पहुंचे व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बोले- कोरोना के चलते पीटकर की गई है हत्या
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंदा मांगने के लिए मुबारकपुर से दड़वा पहुंचे एक बाइक सवार की बुधवार सुबह करीब दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक स्थानीय रसूखदार व्यक्ति ने कोरोना के चलते गांव में घुसने और चंदा मांगने के विरोध में 42 वर्षीय इंद्रजीत सिंह की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सीआरपीसी 174 की कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से साफ होगा कि इंद्रजीत की मौत किन कारणों से हुई है।
मामला बुधवार सुबह करीब दस बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि दड़वा स्थित गुरुद्वारे के पास एक व्यक्ति बाइक से बेसुध होकर जमीन गिर पड़ा है। सूचना पर दड़वा चौकी इंचार्ज परविंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बेसुध व्यक्ति को जीएमसीएच-32 में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक मुबारकपुर पर का रहने वाला 42 वर्षीय इंद्रजीत सिंह है, जो बुधवार सुबह बाइक पर सवार होकर लंगर के लिए दड़वा में चंदा मांगने आया था। इस दौरान उसके साथी जरनैल सिंह और कुलदीप सिंह दूसरी बाइक पर थे। बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे जब इंद्रजीत वापस जाने लगा तब वह दड़वा स्थित गुरुद्वारा के पास बाइक से गिरकर बेसुध हो गया। वहीं, दूसरी ओर इंद्रजीत के साथ आए लोगों ने दड़वा गांव में घुसने और वहां चंदा मांगने का विरोध करने पर स्थानीय निवासी एक रसूखदार शख्स पर मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच-32 के मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां कोरोना रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
बाक्स
मौत के बाद परिजनों का जीएमसीएच में हंगामा, तोड़फोड़
उधर, इंद्रजीत सिंह की मौत के बाद जीएमसीएच-32 में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इंद्रजीत की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी। परिजन हंगामा करने लगे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की के साथ तोड़फोड़ भी की। उन्होंने अस्पताल के मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड नंबर 21 के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। फिलहाल, कोरोना की जांच के लिए शव को मोर्चरी में रखवाकर सैंपल ले लिया गया है। अस्पताल में यह 15 दिन के अंदर मरीज के परिजनों की ओर से मारपीट और हंगामे की यह तीसरी घटना है।