फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Death of Shahed Bhagat Singh Sister Prakash kaur

शहीद भगत सिंह की बहन का देहांत

Mon, 29 Sep 2014 06:53 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Sep 2014 06:53 PM IST
विज्ञापन
Death of Shahed Bhagat Singh Sister Prakash kaur

शेरे हिंदुस्तान सरदार भगत सिंह की छोटी बहन प्रकाश कौर 96 वर्ष की आयु में कल अपने भाई के जन्मदिन पर देहांत हो गया। प्रकाश के निधन

विज्ञापन
से पंजाब के होशियारपुर में उनके परिवार में शोक की लहर है।


उनके दामाद हरभजन सिंह दत्त पंजाब के होशियारपुर के नजदीक रहते हैं। हाल के वर्षो में प्रकाश ने अपने दामाद के भाई कुलजीत सिंह दत्त की फर्जी पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मामले को उठाया था। घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों को एक अदालत ने साल की शुरुआत में दोषी ठहराया था।

यह महज संयोग ही है कि 28 सितंबर को भगत सिंह की 107वीं जयंती के दिन ही प्रकाश का निधन हो गया। भगत सिंह को 23 मार्च, 1931 को लाहौर में फांसी दे दी गई थी।

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने फेसबुक अकाउंट में दिवंगत प्रकाश कौर को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा है कि विदा वीरांगना बहन ! आप ने अपनी राखी हमारी आज़ादी के हवन कुण्ड में समर्पित कर दी, हम एक समाचार तक आप पर न दिखा पाये ! लग लिए शहीदों की चिताओं पर मेले ! नाचो देशभक्तो !


मनीष सिसोदिया ने टवीट किया है कि प्रकाश कौर, शहीद भगत सिंह की सगी छोटी बहन थीं। यह भी इत्तफाक है कि अपने भाई के जन्म दिन पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। कल रात ही शहीद के जन्मदिवस पर उनसे और उनके पूरे परिवार से बात कर आशीर्वाद लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed