{"_id":"57f696994f1c1bc41826f68a","slug":"death-in-mohali-suspected-case-of-dengue-dengue-chickengunia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक मरीज की मौत, डेंगू की आशंका, सेहत विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मरीज की मौत, डेंगू की आशंका, सेहत विभाग में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में डेंगू के एक संदिग्ध मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सेक्टर-70 निवासी राजू के रूप में हुई है। जिले में डेंगू से पीड़ित लोगों की मौत का आंकड़ा 11 पहुंच गया। हालांकि सिविल अस्पताल के रिकॉर्ड मुताबिक अभी तक शहर में डेंगू से छह लोगों की मौत हुई है। जबकि डेंगू पीड़ितों की कुल संख्या 1185 पहुंच गई है।
सिविल सर्जन रणजीत गुरु ने बताया कि डेंगू से मौत होने का मामला उनके ध्यान में आया है, लेकिन अब तक मृतक की डेंगू संबंधी रिपोर्ट नहीं आई है। शुक्रवार को उनकी टीम मृतक के घर में जाकर सर्वे करेगी। पेरेंट्स से बातचीत करेंगे। इसके अलावा इलाके में सर्वे करवाया जाएगा। इसके साथ ही चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में भी सेहत विभाग की टीम जाएगी।
जानकारी के अनुसार, मटौर में रहने वाला 20 वर्षीय राजू करीब आठ दिन से बीमार था। गंभीर हालत में उसे परिजनों ने चंडीगढ़ सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि राजू की मौत डेंगू के कारण हुई है। मृतक के परिजन उसके संस्कार के लिए मुजफ्फरनगर चले गए हैं। मृतक के घर पर ताला लगा है।

ऐसे आए डेंगू के मरीज सामने
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
स्थान वीरवार के मरीज कुल
मोहाली सिटी 30 632
खरड़ 15 162
जीरकपुर 01 149
डेराबस्सी टाऊन 01 27
कुराली 00 09
नयागांव 00 13
बनूड़ 00 05
ग्रामीण एरिया 14 168
कुल 61 1185
चिकनगुनिया 0 10
खरड़ 0 1
कुल 0 11
मोहाली सिटी 30 632
खरड़ 15 162
जीरकपुर 01 149
डेराबस्सी टाऊन 01 27
कुराली 00 09
नयागांव 00 13
बनूड़ 00 05
ग्रामीण एरिया 14 168
कुल 61 1185
चिकनगुनिया 0 10
खरड़ 0 1
कुल 0 11