{"_id":"5f3d43de8ebc3e3ccf2ffed8","slug":"death-figure-of-corona-virus-increased-in-chandigarh-in-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: अगस्त के 19 दिनों में 17 लोगों की कोरोना से मौत, तीन महीने की ये रिपोर्ट चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: अगस्त के 19 दिनों में 17 लोगों की कोरोना से मौत, तीन महीने की ये रिपोर्ट चिंताजनक
Thu, 20 Aug 2020 12:26 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Aug 2020 12:26 AM IST
सार
- पिछले तीन महीने की तुलना में अगस्त में कोरोना ने ली सबसे ज्यादा जान
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बाकी महीनों की तुलना में अगस्त माह में सबसे ज्यादा रही है। अगस्त के 19 दिनों में ही शहर के 17 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि शहर में तीन मई से शुरू हुए मौत के सिलसिले में अब तक 31 मरीजों ने दम तोड़ा है। यानि तीन महीने में जितने मरीजों की मौत हुई है उनमें से आधे मरीजों की मौत अकेले अगस्त के 19 दिनों में हुई है।
विज्ञापन
यह आंकड़ा चिंताजनक स्थिति की तरफ इशारा कर रहा है। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि कोरोना से बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत तीन मई को हुई थी। सेक्टर-18 निवासी 82 वर्षीय महिला ने पंचकूला में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वृद्धा में कोरोना की पुष्टि हुई थी। शहर में अबत तक हुई कुल 31 मौतों में वृद्धों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
अगस्त में मरने वालों में 11 वृद्ध
एक अगस्त से 18 अगस्त के बीच शहर में कोरोना के जिन 16 मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 11 की उम्र 60 साल से ज्यादा है जबकि बाकी छह मृतकों में तीन 50 साल के, एक 55 साल, एक 32 साल और एक 20 साल का था। इससे यह साफ पता चलता है कि बुजुर्गों के लिए कोरोना ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है।
विज्ञापन