{"_id":"62f65384273c6a3bf225b705","slug":"deadly-attack-on-pa-of-mp-ravneet-singh-bittu-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: सांसद रवनीत बिट्टू के PA पर जानलेवा हमला, निजी अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: सांसद रवनीत बिट्टू के PA पर जानलेवा हमला, निजी अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 12 Aug 2022 06:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Aug 2022 06:55 PM IST
सार
घायल हालत में हरजिंदर सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा चौक के नजदीक लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हरजिंदर सिंह ढींढसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के निजी सहायक (पीए) हरजिंदर सिंह ढींढसा पर 10-15 अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला बोला। घटना फिरोजपुर रोड के नजदीक अयाली चौक की है। सभी हमलावरों ने अपना चेहरा ढक रखा था। हरजिंदर सिंह ढींढसा को घायल हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हरजिंदर के सिर और पैरों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। घटना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल हरजिंदर सिंह का बयान लिया है। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई। कांग्रेस नेता हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री भरत भूषण आशु समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने घायल हरजिंदर सिंह का कुशलक्षेम जाना। साथ ही घटना की निंदा की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक थरीके गांव निवासी हरजिंदर सिंह ढींढसा अपने घर से लुधियाना दफ्तर जा रहे थे। वह जब अयाली चौक के करीब पहुंचे तो 10 से 15 नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और उन्हें रोक लिया। जैसे ही हरजिंदर सिंह कार से बाहर निकले तो अज्ञात हमलावरों ने हरजिंदर सिंह पर ताबड़तोड़ तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
बुरी तरह से जख्मी करने के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल हालत में हरजिंदर सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा चौक के नजदीक लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली।
थाना सराभा नगर के एसएचओ हरप्रीत सिंह पुलिस के मुताबिक हरजिंदर सिंह की बस सर्विस है। उनकी बस में मंदीप परिचालक का काम करता है। कुछ दिन पहले मुल्लांपुर में परिचालक का बस में किसी लड़की से विवाद हुआ था। उक्त विवाद के दौरान कुछ युवकों से मंदीप का विवाद बढ़ा। उस विवाद को लेकर वे मंदीप सिंह से मिलना चाह रहे थे। पुलिस के मुताबिक इस बारे में युवकों ने सांसद बिट्टू के पीए हरजिंदर सिंह को फोन किया था। हरजिंदर जब अयाली चौक से निकले रहे थे तभी युवकों ने उन पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि हरजिंदर सिंह से भी कहासुनी हुई थी। हमलावरों ने हरजिंदर सिंह पर सीधा हमला किया या कार में मंदीप को बैठ समझ गलती से हमला किया। ये आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद साफ हो पाएगा। थाना सराभा नगर के एसएचओ हरप्रीत सिंह के मुताबिक हरजिंदर सिंह पर हमला करने वाले आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।