फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   deadly attack on indian army soldier parents at fatehabad, audio clip viral on social media

जवान के मां-बाप से मारपीट और चाकुओं से हमला, ऑडियो क्लिप वायरल

Sun, 15 Jan 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 15 Jan 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
deadly attack on indian army soldier parents at fatehabad, audio clip viral on social media
मां-बाप पर हुए हमले को लेकर जवान का ऑडियो वायरल
तेज बहादुर यादव और सीआईएसएफ जवान के बाद अब एक और जवान ने सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप डाला है, जिसमें उसने मां-बाप के साथ हुई घटना का जिक्र किया। चाइना बॉर्डर पर तैनात हरियाणा के फतेहाबाद के बनगांव के जवान नीतिश ने ऑडियो में कहा है कि मेरे माता-पिता को गांव में पीटा जा रहा है, ऐसे में मैं कैसे नौकरी करूं।
विज्ञापन


नीतिश ने ऑडियो जारी कर पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसके माता-पिता की सुरक्षा की जाए। सैनिक के माता- पिता पर उसके ही रिश्तेदारों ने चाकुओं से हमला किया है और दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मां-बाप की जान को खतरा देखकर सैनिक बेटे से रहा नहीं गया और उसने चाइना बार्डर से ही सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप भेज दिया। जिसमें माता- पिता पर हुए हमले को लेकर अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन


वायरल ऑडियो क्लिप में नीतिश ने कहा कि मेरे रिश्तेदार ही मेरे परिवार के दुश्मन बने हुए है। मेरे परिवार को गांव में सरेआम बुरी तरह पीटा गया। किसी के माता-पिता को बुरी तरह से पीटे तो उसके बेटे पर क्या बीतेगी। यह आप अच्छी तरह से जानते हो। मैं अब बॉर्डर पर देश की चिंता करो या घर पर मौजूद बुजुर्ग मां-पिता की। इस मामले के बाद बहुत मानसिक तनाव से गुजर रहा हूं। इस हालत में मैं कैसे डयूटी कर सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी के विवाद में रंजिशन फंसाने के आरोप लगाए

deadly attack on indian army soldier parents at fatehabad, audio clip viral on social media
मां-बाप पर हुए हमले को लेकर जवान का ऑडियो वायरल
नीतिश का आरोप है कि प्रॉपर्टी के विवाद की रंजिश में परिवार के लोगों ने सेना में ही तैनात बड़े भाई पर छेड़छाड़ जैसे बेहद संगीन आरोप तक लगाकर फंसाने की साजिश की। इसके बाद दोनों भाई अपने परिवार को गांव से दूर ले जाने को मजबूर हुए, लेकिन अब उनके माता-पिता को प्रताड़िता किया जा रहा है। बता दें कि नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन गांव बनगांव निवासी भागमल जो 1965 और 1971 की जंग में भाग ले चुके हैं।

शुक्रवार को दोपहर को वह गाड़ी किराए पर लेने के लिए जा रहा था तो पीछे से उनके भाई कृष्ण, उसके बेटों व महिलाओं ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। जब बीच- बचाव के लिए उसकी पत्नी आई तो उसे भी पीटा। इसके साथ पुत्र वधू के साथ भी मारपीट की। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भट्टूकलां एसएचओ राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संदर्भ में एसपी नरवाल व डीएसपी से भी बात हुई।

अधिकारियों ने उसे पूरी मदद का भरोसा तो दिया, लेकिन परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित नीतिश ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप डालकर लोगों से भी मदद की गुहार लगाई है। वहीं इस बारे में जब डीएसपी गुर दयाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फौजी का फोन आते ही तुरंत पुलिस टीम को गांव में भेजा गया था। भट्टू पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वो जरूर की जाएगी।

ऑडियो क्लिप में यह संदेश दिया है नीतिश ने

deadly attack on indian army soldier parents at fatehabad, audio clip viral on social media
मां-बाप पर हुए हमले को लेकर जवान का ऑडियो वायरल
दोस्तों, नमस्कार, मेरा नाम नीतिश कुमार है। मैं भारतीय थल सेना में जॉब करता हूं। मैं आप लोगों को अपनी एक समस्या बताना चाहता हूं। मैं काफी परेशान हूं, क्योंकि मैं यहां नौकरी कर रहा हूं और मेरा परिवार, मेरे मदर-फादर घर पर सुरक्षित नहीं हैं। मैं गांव बनगांव का रहने वाला हूं, डिस्ट्रिक्ट फतेहाबाद का। मेरी परेशानी का असल कारण कल हुआ एक हादसा है।

मेरे ही परिवार के लोग हैं, मेरे ताऊ जी कृष्ण कुमार, उनकी फैमिली, पड़ोसी रामस्वरूप का परिवार। इन लोगों ने हमारा जीना बेहाल कर रखा है। मैंने अपने बच्चे और भाई के बच्चे भी बाहर भेज रखे हैं ताकि वे सही ढंग से पढ़ सकें और रोज के झगड़ों से दूर रहें। फिर भी ये लोग बाज नहीं आ रहे हैं। कल इन्होंने मेरी भाभी जी, मेरी मम्मी को घर में घुसकर जानवरों की तरह पीटा है। मेरे मां-पिता की उम्र 70 साल के करीब हैं। घर से घसीट कर बाहर निकाला और पीटा।

मेरे फादर साहब गाड़ी लेने के लिए बाहर निकले तो उनको भी बुरी तरह से पीटा। आप सोच सकते हो कि बुजुर्ग जिनकी उम्र 70 साल हो, उनके जवान बेटों पर क्या गुजरेगी, जब उनको बीच सड़क पर गांव में पीटा जाए। ये लोग बाज नहीं आ रहे। मैंने पहले भी अपनी यूनिट के सहारे अधिकारियों से बात की थी। फिर भी हर साइड से दुखी कर रहे हैं। बीते दिन हद पार कर दी। सिविल अस्पताल में मेरे मम्मी-पापा एडमिट हैं।

अब बताइए मैं कैसे ड्यूटी करूं। मेरा मन परेशान है। डीएसपी और एसपी साहब से कल बात हुई है, उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। मुझे विश्वास है कि पुलिस उचित कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed