फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   deadly attack news, crime news, chandigarh news, knife attack news, hindi news

घर में घुसकर परिवार पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला

Sun, 06 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
deadly attack news, crime news, chandigarh news, knife attack news, hindi news
चाकू से हमला - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में पांच युवकों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर तेजधार हथियारों से एक परिवार पर हमला कर दिया। चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामदरबार निवासी राजिंदर कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे मोहल्ले के ही रहने वाले पांच युवकों ने तलवारों, चाकुओं और डंडों से उन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया, जिस वक्त घर पर हमला हुआ, उस समय उनकी पत्नी और दो लड़के घर पर थे।
विज्ञापन


युवकों ने घर में घुसते ही दोनों लड़कों और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। जब राजिंदर बीच-बचाव करने गए तो युवकों ने उन्हें भी तलवारों से हमला कर जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गए। हमलावरों के जाने के बाद पीड़ितों ने 100 नंबर पर फोन किया और वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पीसीआर पहुंची और घायलों को जीएमसीएच-32 लेकर गई। पुलिस ने पीड़ितों के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान रॉकी, रवि, शुभम, गोली और अक्षय के रूप में हुई है। अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed