{"_id":"652fcfdcd4166211340a9d13","slug":"dead-body-of-youth-found-on-roadside-in-kotkapura-of-punjab-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kot Kapura News: कोटकपूरा में सड़क किनारे मिला युवक का शव, पास में ही खड़ी बाइक, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kot Kapura News: कोटकपूरा में सड़क किनारे मिला युवक का शव, पास में ही खड़ी बाइक, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 18 Oct 2023 06:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Oct 2023 06:05 PM IST
सार
एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृत युवक की पहचान मुक्तसर के गांव बाजे मराड़ निवासी संतोख सिंह के रूप में हुई है। परिवार को सूचना भेज दी गई है और पोस्टमार्टम में मौत की असली वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोटकपूरा में जलालेआना रोड पर बुधवार सुबह सड़क किनारे मोटरसाइकिल सवार एक युवक का शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण मौत हुई है। फिलहाल थाना सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जलालेआना रोड पर खेतों का चक्कर लगाने पहुंचे किसानों ने देखा कि सड़क किनारे पर एक बेसुध युवक पड़ा है। पास में ही मोटरसाइकिल भी खड़ी है। युवक की नाक से झाग भी निकल रही थी। किसानों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक की मौत हो चुकी थी। किसान जगदीप सिंह ने बताया कि इस सड़क पर अक्सर ही नशा करने वाले युवक टोलियां बनाकर बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृत युवक की पहचान मुक्तसर के गांव बाजे मराड़ निवासी संतोख सिंह के रूप में हुई है। परिवार को सूचना भेज दी गई है और पोस्टमार्टम में मौत की असली वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन