फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of young man found in hotel, family members created ruckus

Chandigarh News: होटल में मिला युवक का शव, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 16 Sep 2023 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in hotel, family members created ruckus
जीरकपुर। चंडीगढ़ बैरियर के नजदीक गोडाउन एरिया को जाने वाली सड़क पर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान धीरज कुमार वासी आलकोट जिला चमोली (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। मृतक धीरज कुमार के परिजनों ने होटल स्टाफ व मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि न तो पुलिस उनकी सुनवाई कर रही है और होटल मालिक भी उनसे बात नहीं कर रहा। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को होटल के बाहर रखकर हंगामा किया तो कुछ ही समय बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन पर मृतक का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक धीरज होटल में बतौर कुक पांच साल से काम कर रहा था।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि धीरज की छाती पर चोट के निशान थे। इसके चलते उन्हें शक है कि उसे मारा गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सूचना के बाद जब वह वीरवार की रात करीब 11 बजे होटल पहुंचे तो होटल वालों ने मेन गेट बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने होटल मालिक से बात की तो उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे बात करना। इसकी शिकायत उन्होंने 100 नंबर पर की तो वहां से भी यही जवाब मिला कि सुबह 9 बजे दोबारा कॉल करना। फिर परिजन डेराबस्सी अस्पताल पहुंचे तो वहां धीरज का शव मोर्चरी में पड़ा था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जीरकपुर स्थित होटल के बाहर शव को रखकर हंगामा किया गया। इसके कुछ ही समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन को शांत करवाकर मृतक का अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाने लगी। पुलिस ने थाने बुलाकर मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकार अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया। इसके बाद देर शाम मनीमाजरा में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



कोट्स
युवक पांच-छह सालों से हमारे होटल में काम करता है और यहीं रहता था। वह काफी शराब पीता था। तीन-चार दिन से कुछ खाए पीए बिना लगातार शराब पी रहा था। इसके चलते उसकी हालात खराब हुई तो दोपहर करीब दो बजे उसे सेक्टर-6 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। परिजन पता नहीं किसके कहने पर ऐसा कर रहे हैं। - अनुभव भारद्वाज, होटल मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। अंतिम संस्कार के बाद मृतक धीरज के पिता मोहन के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है। -रमेश लाल, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed