{"_id":"6079c2808ebc3ed3075e849a","slug":"dead-body-of-three-year-old-child-found-from-bag-in-train-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में लावारिस बैग से हड़कंप : पुलिसवालों ने खोला तो मिली तीन साल के बच्चे की लाश, आरोपी की हो रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में लावारिस बैग से हड़कंप : पुलिसवालों ने खोला तो मिली तीन साल के बच्चे की लाश, आरोपी की हो रही तलाश
Sat, 17 Apr 2021 01:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:48 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन दोपहर 2:10 बजे दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसमें सवार यात्रियों ने जीआरपी चौकी में सूचना दी कि ट्रेन में काफी देर से एक लावारिस पिट्ठू बैग रखा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ट्रेन में पहुंची और बैग को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन में शुक्रवार दोपहर एक लावारिस बैग में बच्चे का शव मिला है। दादरी जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। बच्चे की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन दोपहर 2:10 बजे दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसमें सवार यात्रियों ने जीआरपी चौकी में सूचना दी कि ट्रेन में काफी देर से एक लावारिस पिट्ठू बैग रखा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ट्रेन में पहुंची और बैग को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जब बैग खोला तो इसमें से करीब तीन वर्षीय बच्चे का शव मिला। बच्चा आधी बाजू की पीली और संतरी रंग की टी शर्ट और नीली जींस की निक्कर में है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा का पहला मामला : जन्म के तुरंत बाद नवजात मिला कोरोना पॉजिटिव, 10 अस्पतालों ने नहीं की डिलिवरी
विज्ञापन
जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि बच्चे के शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। इस संबंध में हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं इसलिए पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि बच्चे की हत्या कैसे की गई है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- वीकेंड लॉकडाउन : सभी जिम व स्पा बंद, शादी में मेहमानों की संख्या भी सीमित, पढ़ें- क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद