{"_id":"5f5fb6255c9cb93f8461cc94","slug":"dead-body-of-punjabi-youth-reached-at-village-from-manila","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीला में गोली मारकर युवक की हत्या, 17वें दिन गांव पहुंचा शव, सेहरा बांध हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीला में गोली मारकर युवक की हत्या, 17वें दिन गांव पहुंचा शव, सेहरा बांध हुआ अंतिम संस्कार
Tue, 15 Sep 2020 12:01 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट के गांव ढुढी के लवप्रीत सिंह की मनीला में 27 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को 17वें दिन युवक का शव गांव पहुंचा। परिवार ने सेहरा बांधकर युवक का अंतिम संस्कार करवाया। लवप्रीत के पिता जगरूप सिंह बराड़ ने बताया कि 27 अगस्त की सुबह लवप्रीत सिंह की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
वह मनीला में फाइनेंस का काम करता था। लवप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर सुबह मनीला से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। जहां से उसे गांव लाया गया था। हत्यारों ने लवप्रीत को सुबह उस समय गोली मारी थी, जब वह नकदी लेकर अपने ऑफिस जा रहा था। हत्यारों का पीछा करने वाले मनीला पुलिस के एक जवान की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के दौरान सुखदेव सिंह बराड़, शेर सिंह मंड एसजीपीसी सदस्य, गुरतेज सिंह पूर्व सरपंच, गुरबख्श सिंह सरपंच, कुलवंत सिंह, साधु सिंह नंबरदार, छिंदा कटारिया और सुखचैन सिंह पूर्व सरपंच और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन