फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of one year old child found in drain after 24 hours

Ludhiana News: मां के हाथ से छिटक गंदे नाले में गिरा एक साल का बच्चा, 24 घंटे बाद शव मिला

Sun, 09 Apr 2023 08:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Apr 2023 08:37 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि बच्चा गिरा है या फिर बच्चा फेंका गया है।

विज्ञापन
Dead body of one year old child found in drain after 24 hours
नाले में गिरे बच्चे का रेस्क्यू करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना स्थित काली माता मंदिर के पास शनिवार को नाले में गिरा बच्चे का शव 24 घंटे बाद मिल गया। एक साल का बच्चा हिमांशु शनिवार को अपनी मां के हाथ से छिटककर नाले में जा गिरा था। इसके बाद इलाके में काफी शोर मचा। पुलिस और नगर निगम की टीम ने बच्चे की खूब तलाश की। 24 घंटे के बाद रविवार दोपहर को बच्चे का शव गंदे नाले से मिला। इसके बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन


हैबोवाल इलाके में किराये के मकान में रहने वाली रुबी के अनुसार वह अपने एक साल के बेटे हिमांशु को लेकर जा रही थी। अचानक आगे बाइक आ गई और वह डर गई। इसके बाद बच्चा उसके हाथ से छिटककर नाले में जा गिरा। बच्चे के गिरते ही उसने काफी शोर मचाया। बार-बार बयान बदलने के कारण इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि बच्चे की मां झूठ बोल रही है और उसने पहले बच्चे की पिटाई की और गुस्से में खुद बच्चे को नाले में फेंक आई। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उससे कोई बच्चा ले गया है।
विज्ञापन


रूबी ने सभी आरोपों को नकारा और कहा कि बच्चा नाले में गिरा है। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर सारी रात रेस्क्यू चलाया और 24 घंटे बाद बच्चे का शव मिला। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि बच्चा गिरा है या फिर बच्चा फेंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed