फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dead body, boy dead body, minor boy dead body, dead body found in industrial area, chandigarh

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में मिला छात्र का शव, झुलसा हुआ था चेहरा

Sat, 02 Jul 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Jul 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
dead body, boy dead body, minor boy dead body, dead body found in industrial area, chandigarh
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
चंडीगढ़ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने एक लड़के शव फैक्टरी के पीछे पड़ा देखा। लड़के का चेहरा झुलसा हुआ था व पास में बिजली की तारें पड़ी थी। पुलिस का कहना है कि लड़के की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जीएमएसएच 16 में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र फेज एक के प्लॉट नंबर 82 में उसी फैक्टरी में काम करने वाले अरविंद के 15 साल के बेटे रितेश का शव मिला।
विज्ञापन


अरविंद के अनुसार वो शुक्रवार दोपहर बाद से घर से गायब था। जब रात हुई तो आसपास ढूंढा पर रितेश का कुछ पता नही चला। परिवार ने अपने तौर पर दोस्तों व परिजनों से पूछा लेकिन कुछ पता नही चला। शनिवार सुबह 11 बजे उसी फैक्टरी के दूसरे हिस्से की पीछे की तरफ वहां काम करने वाले मजदूर ने शव देख कर वहां के मैनेजर लक्की को बताया। उसने शव देखकर 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की तो पता चला कि शव प्लॉट नंबर 82 के ही दूसरे हिस्से में चल रही कपूर आईस फैक्टरी में  काम करने वाले अरविंद के बेटे रितेश का है।
विज्ञापन


रितेश अरविंद का सबसे बड़ा व एकलौता लड़का था। रितेश सेक्टर 29 के  गर्वमेंट मॉडल स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने बताया कि प्लॉट नंबर 82 में तीन अलग अलग फैक्टरी  है उनके इनके तीन गेट है। शव जिस हिस्से में मिला है वो बज आईएमसी नामक एक एडवरटाइजिंग कंपनी के स्थित है। पुलिस ने मौके पर इलेक्ट्रीशियन को बुला कर चैक किया कि बिजली की तारों में करंट था भी या नही। हालांकि उस समय तारों में करंट नही आ रहा था। एडर्वटाइजिंग कंपनी के मैनेजर लक्की ने बताया कि शुक्रवार रात को वो आठ बजे गए तब तक वहां सब कुछ ठीक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना आठ बजे के बाद की हो सकती है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक पुलिस स्टेशन के एसएचओ दविंदर सिंह ने बताया कि लड़के का मुंह पूरा झुलसा और शरीर पर को इंजरी मार्क नही है। प्राथमिक जांच में लग रहा लड़के की मौत करंट लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। बिजली की तारों को भी चैक किया जा रहा है कि उनमें करंट आता भी है या नही। जांच पूरी होने के बाद बनती कार्यवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed