फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead bodies of three friends who fell into Canal along with car recovered

Faridkot News: मातम में बदली जन्मदिन की पार्टी, तीनों दोस्तों के शव नहर से बरामद, परिवारों में मचा कोहराम

Sun, 16 Apr 2023 08:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Apr 2023 08:35 PM IST
सार

घटना के बाद से ही ग्रामीण और एनडीआरएफ की टीम नहर में तीनों दोस्तों की तलाश में जुटे थे। इसके बाद शनिवार रात हरमन सिंह का शव मुक्तसर के गांव चक्क मोतले वाला के पास से मिला जबकि बाकी दो दोस्तों के शव भी ढीमांवाली के पास से मिले हैं।

विज्ञापन
Dead bodies of three friends who fell into Canal along with car recovered
मृतक हरमन सिंह, दविंदर सिंह और जगमोहन सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दो दिन पहले शुक्रवार को मचाकी पुल के पास सरहिंद नहर में गिरने वाले कार सवार तीनों दोस्तों के शव बरामद हो गए हैं। इनमें से एक नौजवान हरमन सिंह का शव शनिवार रात बरामद हुआ था जबकि बाकी दोनों नौजवानों जगमोहन सिंह व दविंदर सिंह के शव रविवार शाम मिले हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बीहले वाला के रहने वाले सुखदीप सिंह, हरमन सिंह, जगमोहन सिंह व दविंदर सिंह अपने एक दोस्त अकाशदीप सिंह का जन्मदिन मनाने शुक्रवार दोपहर बाद कार में मचाकी पुल के पास सरहिंद नहर किनारे पर पहुंचे थे। कुछ समय बाद खाने-पीने के लिए कुछ और सामान की जरूरत पड़ी तो इनमें से अकाशदीप सिंह व सुखदीप सिंह नहर किनारे ही रुके रहे जबकि बाकी तीन हरमन, जगमोहन व दविंदर कार में सवार होकर बाजार से सामान लेने चले गए।
विज्ञापन


बाजार से लौटते समय जब मचाकी पुल के पास पहुंचे तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरी। हालांकि कार को लोगों ने घटना के कुछ समय बाद ही नहर से बाहर निकाल लिया था लेकिन नौजवान लापता हो गए। घटना वाले दिन से ही ग्रामीणों के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम नहर में तलाश कर रही थी। इसके बाद शनिवार रात हरमन सिंह का शव मुक्तसर के गांव चक्क मोतले वाला के पास से मिला जबकि बाकी दो नौजवानों के शव भी ढीमांवाली के पास से मिल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed