फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead bodies of Pathankot youth and Maharashtra girl found in Bir Billing Valley

वफादारी की कहानी: बीड़ बिलिंग घाटी में मिले दो ट्रैकर के शव, दो दिनों तक रखवाली करता रहा पालतू कुत्ता

Thu, 08 Feb 2024 06:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Feb 2024 06:30 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बीड बिलिंग घाटी में दो ट्रैकर के शव दो दिन बाद मिले हैं। जर्मन शेफर्ड पालतू कुत्ता दो दिनों तक शवों की रखवाली कर रहा था। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर पुलिस की खोजी टीम शवों तक पहुंची। अनुमान लगाया जा रहा है कि बर्फीले पहाड़ से फिसलने की वजह से दोनों की जान गई है।

विज्ञापन
Dead bodies of Pathankot youth and Maharashtra girl found in Bir Billing Valley
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बीड बिलिंग के जंगल में लापता युवक और युवती के शव मिले हैं। मृतक युवक की पहचान अभिनंदन गुप्ता (30) पुत्र अनिल गुप्ता निवासी शिव नगर पठानकोट और मृतक युवती प्रिया निवासी बाला साहिब कुंभहार पुणे महाराष्ट्र की रहने वाली बताई जा रही है।

विज्ञापन


बीड़ बिलिंग एक पर्यटक स्थल है और यहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन इस घटना से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल चुकी है। थाना बीड़ बिलिंग के प्रभारी दलीप सकलानी के मुताबिक मृतक युवक के रिश्तेदार करनबीर सिंह निवासी चोगान ने दोनों के लापता की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और माउंटेन पैराग्लाइडिंग रेस्क्यू टीम ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को यह बताया था कि एक युवक और युवती गाड़ी में सवार होकर बीड़ बिलिंग घाटी के मोड़ नंबर सात पर रुके और वहां से पैदल रास्ता तय करने लगे। उनके साथ एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी मौजूद था लेकिन बाद में दोनों वापस आते नहीं दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांउटेन पैराग्लाइडिंग रेस्क्यू टीम के प्रभारी राहुल ने बताया कि पुलिस और उनकी टीम लापता युवक और युवती की दो दिनों से तलाश कर रही थी। वहीं, टीम जब बर्फीले पहाड़ पर पहुंची तो देखा कि पहाड़ के नीचे एक कुत्ता चिल्ला रहा था। जब टीम ने कुत्ते के पास जाकर देखा तो युवक और युवती के शव पड़े थे। दोनों की पहाड़ से फिसलने से मौत हुई है। युवक और युवती के शवों पर गहरे घाव मिले हैं।


वहीं, पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा कि दोनों की मौत की वजह क्या है? हालांकि पुलिस शव वाली जगह और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed