{"_id":"5e0e41eb8ebc3e696a2ea08d","slug":"day-temperatures-rose-above-normal-on-23rd-chandigarh-news-pkl3618791130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपकंपाती ठंड से मिली राहत, 23वें दिन सामान्य से ऊपर पहुंचा तापमान, आगे बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपकंपाती ठंड से मिली राहत, 23वें दिन सामान्य से ऊपर पहुंचा तापमान, आगे बारिश की संभावना
Fri, 03 Jan 2020 01:12 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
सुखना लेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वर्ष के साथ ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। यह स्थिति करीब 23वें दिन आई है। दस दिसंबर को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा था। उसके बाद से तापमान में गिरावट शुरू हो गई।
बुधवार रात का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि बीते दिनों जो ठंड पड़ रही थी, फिलहाल चार दिन इसके आसार नहीं है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस आया था, लेकिन प्रभाव कमजोर पड़ गया है। अगले चार दिन में बारिश की हल्की संभावना है। हालांकि इस दौरान धुंध आने की संभावना है।
छह व सात जनवरी को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल चंडीगढ़ को ठंडे दिन से कुछ दिन के लिए छुटकारा मिलने की संभावना है। बारिश के बाद ठंड पड़ने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। उसके बाद ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
फिलहाल अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 20 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। वीरवार को भी धूप अच्छी निकली। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। चंडीगढ़ में पिछले दो दिन से धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।