{"_id":"578bb44a4f1c1b9332c4b766","slug":"davis-cup-tennis-saket-mayni-injured-rohan-bopanna-iitf-ita-tennis-star-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेविस कपः चोटिल साकेत की जगह उतरे बोपन्ना, कोरिया की करारी हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेविस कपः चोटिल साकेत की जगह उतरे बोपन्ना, कोरिया की करारी हार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
rohan bopanna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेविस कप एशिया-ओशियाना ग्रुप 1 में भारतीय टीम रविवार को दक्षिण कोरिया का सूपड़ा साफ करने से चूक गई। रोहन बोपन्ना ने पहला रिवर्स सिंगल जीतकर टीम को 4-0 की बढ़त दिलाकर क्लीप स्वीप करने की उम्मीदें बढ़ा दी थीं, लेकिन अंतिम रिवर्स सिंगल में योंग क्यू लिम ने इस पर पानी फेरते हुए रामकुमार रामनाथन को हरा दिया।
चंडीगढ़ क्लब में डबल्स के एक्सपर्ट बोपन्ना ने रविवार को डेविस कप टाई में खेले गए पहले रिवर्स सिंगल्स मुकाबले में भी अपनी योग्यता साबित की। साकेत मेननी की जगह सिंगल खेलने उतरे रोहन ने दक्षिण कोरिया के होंग चुंग को 6-3, 6-4 और 6-4 से पराजित कर दिया। यह मैच एक घंटा 23 मिनट तक चला। इस जीत के बाद बोपन्ना ने भारत को 4-0 की बढ़त दिलाई। बोपन्ना ने एटीपी के 655 रैकिंग के होंग चुंग को हराया। इस जीत में खास बात यह थी कि वर्ष 2012 के बाद बोपन्ना पहली बार किसी सिंगल मुकाबले में खेलने के लिए टेनिस कोर्ट पर उतरे थे। यह उनके डेविस कप में बतौर सिंगल खिलाड़ी 10वीं जीत रही। चार वर्ष पहले बोपन्ना ने उज्बेकिस्तान के सरवर इक्रामोव को हराया था।
रविवार को पहले सिंगल मैच की शुरुआत में होंग चुंग ने पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया। वहीं दूसरे सेट में बोपन्ना विपक्षी खिलाड़ी से 1-4 से पिछड़ रहे थे, लेकिन इसके बाद वापसी करते हुए यह सेट 6-4 से अपने नाम किया। तीसरे सेट की शुरुआत में बोपन्ना और होंग चुंग दो-दो गेम की बराबरी पर चल रहे थे। लेकिन आखिर के तीन गेम में लगातार जीतते हुए इस सेट को बोपन्ना ने 6-4 से जीत कर मैच पर कब्जा जमाया। बोपन्ना ने अपनी सर्विस के दौरान डबल फॉल्ट कर शुरू में काफी अंक गंवाए, इससे कोरियाई खेमे के साथी खिलाड़ियों के चेहरों पर कुछ देर के लिए खुशी की चमक दिखाई दी। हालांकि दूसरे सेट के सातवें गेम में बोपन्ना ने सर्विस ब्रेक करते हुए वापसी की। मैच के दौरान कंधे में तकलीफ की वजह से कोरियाई खिलाड़ी को ब्रेक के दौरान इलाज भी करवाना पड़ा।
विज्ञापन
रिवर्स सिंगल्स के दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया के योंग क्यू लिम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में भारत के रामकुमार रामनाथन को 3-6, 7-5 और 6-7 (2) से हरा दिया। इस मैच में शुरूआत से ही रामनाथन पर दबाव दिखाई दे रहा था। पहले सेट की आठवीं गेम पर उन्होंने कई प्वाइंट गंवाए। इसका फायदा लिम ने उठाया और यह सेट 6-3 से जीत लिया।
दूसरा सेट दोनों खिलाड़ियों के लिए कांटे भरा रहा। एक समय दोनों खिलाड़ी गेम में 5-5 की बराबरी पर थे। लेकिन सेट को रामनाथन ने 7-5 से जीत लिया। तीसरा सेट निर्णायक साबित हुआ। इसमें रामनाथन एक समय पर 5-3 से आगे होकर भी मैच को बचा नहीं पाए। कोरियाई खिलाड़ी ने जोरदार तरीके से वापसी करते हुए मुकाबले को 6-6 की बराबरी पर लाते हुए टाई ब्रेकर तक पहुंचा दिया। इसमें लिम ने रामनाथन को टाई ब्रेकर के जरिए 7-2 से हरा दिया।