फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   davis cup, rohan bopanna, paes, leander, tennis, chandigarh

पेस और बोपन्ना से हारे कोरियाई, भारत पहुंचा वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ में

Sun, 17 Jul 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jul 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
davis cup, rohan bopanna, paes, leander, tennis, chandigarh
paes bopanna playing
डेविस कप में पेस और बोपन्ना की जोड़ी ने कोरियाई टीम को 3-0 से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ में पहुंची। शुक्रवार को रामनाथन और साकेत मेनानी ने अपने एकल मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त दिलाई थी। जबकि शनिवार को पेस- बोपन्ना की जोड़ी ने इस बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया। इस मैच को जीतने में पेस और बोपन्ना की सर्विस और दमदार शॉट्स का विपक्षी टीम के पास कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन


चंडीगढ़ क्लब के ग्रास कोर्ट पर खेले गए डबल्स मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने कोरिया के युन सियोंग चुंग और होंग चुंग की जोड़ी को बेहद आसानी से सीधे सेटों में 6-3, 6-4,
विज्ञापन

6-4 से हराया। यह मैच एक घंटा 40 मिनट तक चला। पेस -बोपन्ना ने  भी प्वाइंट हासिल करने में कोई कसर नही छोड़ी। कोरियाई खिलाड़ियों ने दूसरे और तीसरे सेट में संघर्ष तो किया लेकिन वह इस भारतीय जोड़ी से पार नहीं पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में टास जीतकर  भारत ने पहले सेट के पहले ही गेम में जीत के साथ आगाज किया। हालांकि इस दौरान कोरिया खिलाड़ी  भी अपनी सर्विस से गेम जीतकर बराबरी पर आने की काशिश कर रहे थे। पहले सेट के आठवें गेम में भारतीय जोड़ी ने कोरिया की सर्विस को ब्रेक कर 5-3 की अहम बढ़त बना ली। मैच के दूसरा सेट उतार चढ़ाव भरा रहा। जिसमें बाजी कभी भारतीय और कभी कोरिया खिलाड़ियों के हाथ रही। अंत में यह सेट भारत के पक्ष में 6-4 से रहा।


भारत के लिए तीसरा सेट निर्णायक साबित हुआ। इस सेट के छठें गेम में कोरिया ने जहां सर्विस ब्रेक कर 3-3 की बढ़त बनाई। उसके अगले ही गेम में पेस और बोपन्ना ने वापसी करते हुए कोरिया की सर्विस ब्रेक कर बढ़त को 4-3 तक पहुंचा दिया। यह सातवां गेम भारत के लिए मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने आठवां, नौवां, दसवां गेम जीतकर 6-4 से तीसरा सेट भी अपने नाम कर लिया और मैच का नतीजा भारत के पक्ष में रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed