{"_id":"5d1994dd8ebc3e3cbc699484","slug":"dargah-removed-from-the-way-of-kartarpur-corridor-from-dera-baba-nanak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते में आ रही मजार पर डाली मिट्टी, सेवादार बोले- कब्जा करके बेअदबी की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते में आ रही मजार पर डाली मिट्टी, सेवादार बोले- कब्जा करके बेअदबी की गई
Mon, 01 Jul 2019 10:36 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर
- फोटो : अमर उजाला
करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते में आ रही मजार पर मिट्टी डाल दी गई है। वहीं इससे नाराज सेवादार का कहना है कि मजार पर कब्जा करके बेअदबी की गई है। मजार पर मिट्टी डालकर उसको कॉरिडोर में शामिल करने के समय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों ने पहले तो मजार के आसपास मिट्टी डाली और इसके बाद मजार के ऊपर मिट्टी डाल कर उसे कॉरिडोर में ले लिया। पहले तो अधिकारी मजार पर मिट्टी डालने से डरते रहे, लेकिन जब कंपनी के आला अधिकारियों के आदेश आए तो एक साथ तीन टिप्पर भरकर मजार पर मिट्टी डाल दी गई।

Trending Videos
इस पर मजार के सेवादार शबीर निवासी डेरा बाबा नानक ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों ने मजार पर कब्जा करके बेअदबी शुरू कर दी है। मजार के सेवादार ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह विवाद खड़ा हो गया है। वह मजार के बारे में कॉरिडोर का काम शुरू होने से पहले ही जानकारी दे चुके थे।
मौके पर मौजूद एसडीएम गुरसिमरणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मजार वाली जमीन का नोटिफिकेशन हो चुका है और इस पर काम करने के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दे दिए गए थे, जिसे शुरू भी कर दिया गया है।