फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Darbari Lal Joinde BJP

कांग्रेस को तगड़ा झटका, भाजपा में गए दरबारी लाल

Mon, 28 Apr 2014 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 28 Apr 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
Darbari Lal Joinde BJP

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रोफेसर दरबारी लाल रविवार देर शाम कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन


प्रो. दरबारी लाल ने भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कमल शर्मा और कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है।
विज्ञापन


प्रो. लाल ने इस दौरान जेटली के लिए चुनावी मैदान में कूदने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह जेटली की ईमानदार नीतियों, मोदी के बढ़िया नेतृत्व और भाजपा की देशहित वाली नीतियों के कारण भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह कैप्टन से झगड़ा, शाम को भाजपा में शामिल

Darbari Lal Joinde BJP

अमृतसर कांग्रेस में वट वृक्ष के रूप में जाने जाते पूर्व विधायक प्रो. दरबारी लाल के देर शाम भाजपा में शमिल होने से पहले अमृतसर से उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ घर में झगड़ा हुआ था।

सूत्रों के अनुसार कैप्टन रविवार सुबह प्रो. दरबारी लाल को मिलने उनके घर गए थे। इस दौरान प्रो. ने सवाल किया कि वह तो तीन बार विधायक बने। कांग्रेस के लिए सारी उम्र काम किया।

कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए दिन रात काम करते रहे, फिर भी उनको मंत्रीमंडल में नहीं लिया गया। यहां तक कि इस बार तो उनका टिकट ही काट कर ओपी सोनी को दे दिया गया।

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भी उनको नजरअंदाज किया गया। वार्डों में प्रचार का काम भी उनसे छीन कर सोनी को दे दिया गया।

कांग्रेस में हावी है भाई-भतीजावाद

Darbari Lal Joinde BJP

प्रो. लाल ने कहा कि आज कांग्रेस के अंदर ग्रुपबाजी और भाई-भतीजावाद हावी हो गया है। मेहनत करने वाले वर्करों और नेताओं की कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। सिर्फ चमचा नेताओं और चापलूसी करने वाले नेताओं की ही कांग्रेस के अंदर सुनवाई होती है। उन्होंने कहा कि वह तीन बार विधानसभा में पहुंचे हैं।

सारी उम्र उन्होंने कांग्रेस के लिए काम किया। कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए अनथक मेहनत की है, लेकिन आज उनको पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। आज कांग्रेस में वर्करों की नहीं बल्कि पैसे वाले लोगों की सुनवाई होती है।

इस दौरान जेटली और कमल शर्मा ने प्रो. दरबारी लाल का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा मजबूत हुई है और इससे जेटली के हाथ भी मजबूत हुए हैं।

वहीं मजीठिया ने कहा कि प्रो. लाल जैसे सूझवान व्यक्ति के भाजपा में शामिल होने से अकाली-भाजपा गठजोड़ और भी अधिक मजबूत होगा।

कैप्टन-दरबारी में काफी देर हुई बहस

Darbari Lal Joinde BJP

इन सब बातों पर कैप्टन और प्रो. लाल के बीच काफी देर बहस होती रही। इसके बाद देर शाम प्रो. लाल ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी। इसके बाद प्रो. लाल ने कहा कि वह किसी भी लालच के लिए भाजपा में नहीं आए हैं। प्रो. लाल पिछले काफी समय से गैर सरगर्म थे, जब उनके क्षेत्र अमृतसर सेंट्रल से ओपी सोनी को टिकट दे दिया गया था।

प्रो. लाल ने यह भी आरोप लगाया कि 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान करोड़ों रुपये खर्च करके कांग्रेसी नेताओं को टिकट दी गई थी। उनकी ओर से पैसे नहीं दिए गए, इसलिए उनका टिकट काट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed