फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Danger of Life from Accused Gangster Brother to Rape Survivor

दुष्कर्म पीड़िता बोली, 'मेरी जान को खतरा है, अगर सुसाइड कर ली तो पुलिस होगी जिम्मेदार'

Mon, 24 Dec 2018 01:35 PM IST
Trainee au entertainment न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee au entertainment Updated Mon, 24 Dec 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
Danger of Life from Accused Gangster Brother to Rape Survivor
rape survivor
रेप पीड़िता लड़की का कहना है कि आरोपी गैंगस्टर का भाई भी गैंगस्टर है और उससे उसे जान का खतरा है। अगर वह सुसाइड कर ले तो जिम्मेदारी पुलिस की होगी। मामला हरियाणा के चंडीगढ़ का है। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित होटल में हुए दुष्कर्म के मामले में गैंगस्टर हरजोत सिंह उर्फ हैरी चीमा की मौत के बाद पीड़िता ने खुद की और परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, आरोपी का भाई भी गैंगस्टर है। ऐसे में उसे अब जान का खतरा महसूस हो रहा है। उसने कहा कि अगर वह सुसाइड करती है तो इसकी जिम्मेदार चंडीगढ़ पुलिस होगी, क्योंकि उसे पुलिस से सुरक्षा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


साथ ही पीड़िता ने इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि हैरी की मौत के बाद वह पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए पहुंची थी, लेकिन थाना प्रभारी ने उसकी गुहार सुनने के बजाय उससे कहा की वह अपनी सुरक्षा खुद करे। ऐसे में अगर पुलिस उसकी मदद नहीं करेगी तो यहां रहना उसके लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यह था मामला

पीड़िता ने बताया कि 2 साल पहले जालंधर में उसकी मुलाकात आरोपी हैरी से हुई थी। उसने अपना नाम राजबीर उर्फ वीरू बताया था। गत 14 दिसंबर को वह अपनी सहेलियों के साथ एलांते मॉल स्थित डिस्क में गई थी। आरोपी हैरी भी अपने भाई और एक अन्य के साथ पार्टी में आया था। पार्टी में हैरी ने खूब रुपये भी लुटाए।

इसके अगले दिन हैरी ने उसे फोन कर कहा कि आज उसके दोस्त की पार्टी है और वह उसे अपने साथ लेकर जाना चाहता है। बार बार इंकार करने के बावजूद वह उसके साथ पार्टी में जाने के लिए तैयार हो गई। रात करीब 9.30 बजे हैरी ने उसे ट्रिब्यून चौक से अपने साथ कार में बिठाया और करीब 2 घंटे तक शहर में घुमाता रहा। इसके बाद वह बहाने से होटल लेमन ट्री में ले गया। गाड़ी से सामान उठाने की मदद का बहाना कर उसे कमरे में ले गया।

जैसे ही वह हैरी के साथ रूम में गई तो उसने अंदर से कमरा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर मारने की धमकी भी दी। सुबह के समय जैसे ही वह बाथरूम में गया तो उसने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दे दी। जैसे ही पुलिस पहुंची, उन्हें देखकर हैरी ने खिड़की से छलांग लगा दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed