फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dalit leader bant singh joins aam admi party, her daughter rapist also join aap

दलित नेता AAP में शामिल, साथ में वो भी जुड़े जो उनके 'गुनाहगार'

Mon, 26 Dec 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Mon, 26 Dec 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
dalit leader bant singh joins aam admi party, her daughter rapist also join aap
दलित नेता बंत सिंह ने ज्वॉइन की आप
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के प्रमुख दलित नेताओं में एक ने बंत सिंह झब्बर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। उनके साथ उन लोगों को भी पार्टी में जगह दी गई है, जिनपर बंत सिंह के हाथ पैर काटने और उनकी बेटी से दरिंदगी करने का आरोप हैं।
विज्ञापन


अब हरबिंदर और नवदीप 7 साल की सजा पूरी कर चुके हैं। नवदीप जाट महासभा का पदाधिकारी भी है। हालांकि आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए मामले की जांच करवाए जाने की बात कही।
विज्ञापन


लिबरेशन पार्टी छोड़कर आए बंत सिंह ने कहा कि ये बात अलग है कि मेरी बेटी की जिंदगी खराब करने वाले भी अब आम आदमी पार्टी में हैं, लेकिन मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। अब मेरी लड़ाई ने नई करवट ले ली है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा भी दिन आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंह की मौजूदगी में मिली सदस्यता

dalit leader bant singh joins aam admi party, her daughter rapist also join aap
दलित नेता बंत सिंह ने ज्वॉइन की आप
रविवार को मानसा के गोशाला भवन में आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह की मौजूदगी में बंत सिंह आप में शामिल हुए। व्हीलचेयर पर आए बंत सिंह मंच पर नहीं चढ़ सके, इसलिए संजय ने स्टेज से उतरकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दी।

स्टेज पर हरबिंदर सिंह और नवदीप सिंह को भी पार्टी की मेंबरशिप दी गई। ये दोनों वही लोग हैं, जिन पर 2000 में बंत सिंह की बेटी के साथ दरिंदगी करने का आरोप है। बंत सिंह ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया तो उनके दोनों हाथ और एक पैर काट दिए थे।

संजय सिंह के साथ मंच पर खड़े हरबिंदर सिंह ने बाद में बताया कि पार्टी को उन्हें लेकर कोई एतराज नहीं है। दूसरी ओर, संजय सिंह ने कहा कि उन्हें हरबिंदर और नवदीप के बारे में जानकारी नहीं थी। इसलिए इस मामले की जांच की जाएगी।

‘द बैलड ऑफ बंत सिंह’ बुक ने किया मशहूर

dalit leader bant singh joins aam admi party, her daughter rapist also join aap
दलित नेता बंत सिंह ने ज्वॉइन की आप
मजहबी सिख बंत सिंह की बेटी पर ऊंची जाति के लोगों ने जब जुल्म किया तो पंचायत, रिश्तेदारों व दोस्तों ने उन्हें चुप रहने की सलाह दी। लेकिन बंत ने लड़ाई का रास्ता चुना। हाथ-पांव गंवाने पड़े, पर डटे रहे।

कई जत्थेबंदियों ने देशभर में धरने शुरू किए। इसके बावजूद बंत की आवाज दबी रह गई। दोषियों को जेल पहुंचाने के बाद उनके स्ट्रगल पर निरुपमा दत्त ने एक किताब लिखी- 'द बैलड ऑफ बंत सिंह', जो 21 जनवरी 2015 को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में रिलीज हुई।

फेस्टिवल में बंत सिंह ने कहा कि मुझे शारीरिक अपंगता का कोई गम नहीं। संघर्ष मेरा जीवन है और इसे संघर्ष से ही जिऊंगा। इसके बाद उन्हें दुनिया जानने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed