फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dalbir Goldy join aam aadmi party today all update

Punjab: कांग्रेस के पूर्व विधायक दलबीर गोल्डी आम आदमी पार्टी में शामिल, मान की मौजूदगी में थामा हाथ

Wed, 01 May 2024 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 01 May 2024 11:37 AM IST
सार

दलबीर सिंह गोल्डी ने सियासत की शुरूआत कॉलेज, यूनिवर्सिटी के चुनाव में जीत हासिल करके की थी। पंजाब की सरगर्म सियासत में वह 2017 में विधानसभा हलका धूरी से चुनाव जीतकर विधायक बने। इसके बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें 2022 में विधानसभा हलका धूरी से दोबारा कांग्रेस द्वारा अपना उम्मीदवार बनाया गया, लेकिन इस चुनाव में वह भगवंत मान से 50 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गए थे।

विज्ञापन
Dalbir Goldy join aam aadmi party today all update
दलबीर गोल्डी आप में शामिल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जिला संगरूर के कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक दलबीर सिंह गोल्डी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।   
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कांग्रेस के संगरूर जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक दलबीर सिंह गोल्डी को आप में शामिल करवाया। कांग्रेस में सेंध लगाकर मुख्यमंत्री ने चुनाव में संगरूर से आप की दावेदारी मजबूत की है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि मान ने तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान इस दांव पेंच पर भी चर्चा की थी। मुलाकात के बाद खुद सीएम मान ने कहा था कि केजरीवाल ने संगरूर का हाल-चाल खास तौर पर पूछा है जिससे संकेत मिले थे कि संगरूर में कुछ सियासी उथल-पुथल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी, संगरूर संसदीय सीट को हर हाल में जीतना चाहती है। इस सीट से पार्टी की ही नहीं बल्कि खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान की भी प्रतिष्ठा जुड़ी है । कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान को लगातार चुनौती दी जा रही है और ऐसे में मुख्यमंत्री मान ने लोहे को लोहे से काटने की तर्ज पर कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष व पूर्व विधायक दलबीर सिंह गोल्डी को आप के पाले में ले आए हैं। 

आम विधानसभा चुनाव में दलबीर गोल्डी को मुख्यमंत्री भगवंत मान, धूरी से हरा चुके हैं और अब उन्हीं के हाथ में झाड़ू थमाकर सभी को चौंका दिया है। सियासी जानकार इस घटनाक्रम को अहम मान रहे हैं। 


सियासी जानकारों का मानना है कि दलबीर सिंह गोल्डी, किसी कमिटमेंट के तहत आप के हुए हैं। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, बरनाला से विधायक हैं। यदि वो लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो बरनाला विधानसभा सीट खाली होगी और वहां से गोल्डी को मैदान में उतारा जा सकता है। बहरहाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नए दांव ने विरोधी दलों को सकते में डाल दिया है और ऐसे हालात में विरोधी दलों को नए सिरे से रणनीति बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed