फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dal makhani health with taste

दाल मखनीः स्वाद के साथ सेहत भी

Wed, 30 Oct 2013 09:44 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Oct 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
dal makhani health with taste
रीता, मोहाली
विज्ञापन


पंजाबी स्वाद और दाल मखनी की न हो बात ऐसा हो ही नहीं सकता। दरअसल दाल मखनी स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी अच्छी है।

दाल मखनी के लिए सामग्री:-
काले साबुत उरद - 100 ग्राम (1/2 कप)
राजमा  - 50 ग्राम (1/4 कप)
खाने वाला सोडा -1/4 चौथाई छोटी चम्मच
टमाटर - 4 (मीडियम साइज)
हरी मिर्च -2-3
अदरक — 2 इंच का टुकड़ा
क्रीम या मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
देशी घी — इच्छा या स्वादानुसार )
हींग — 1-2 पिंच
जीरा — 1/2 छोटी चम्मच
मेथी - 1/4 छोटी चम्मच (जरूरत के अनुसार)
हल्दी पाउडर —एक चौथाई छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
नमक — स्वादानुसार  
ताजा धनियां की पत्ती— आधा छोटी कटोरी ( बारीक कतरा हुआ )

आठ घंटे या रातभर पानी में भिगोया हुआ उरद और राजमा पहले धो दें। इसके बाद दाल की मात्रा का तीन गुना पानी के साथ उसे कुकर में डाल दें।

खाने वाला सोडा और नमक डाल उबालने रख दीजिए। कुकर में सीटी आने के बाद दाल को 5-6 मिनट धीमी आंच पर पकने दें। इसके बाद बंद कर दें।

अब टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक मिक्सी में ग्राइंड कर लें। थोड़ी अदरक छीलकर बारीक काट लें। कढ़ाई में घी डालकर गरम करें।

इसके बाद हींग और जीरा, मेथी डाल दें। जीरा, मेथी भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल ब्राउन होने तक चलाएं।

इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम डाल दें। चमचे से चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि मसाला तेल न छोड़ने लगे।

अब मसाले में पकी हुई दाल मिला दें। आप अपनी इच्छानुसार दाल को गाढ़ा या पतला करने लिए पानी मिला सकते हैं। अब इसे उबाल आने के बाद 3-4 मिनट तक पकाएं।

इसके बाद गरम मसाला और ताजा धनियां की बारीक कटी हुई पत्तियां डाल कर मिला दें। दाल मखनी खाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed