फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Daily diet allowance of players increased in Haryana

हरियाणाः खिलाड़ियों का रोजाना डाइट भत्ता 75 रुपये तक बढ़ा, मिलेगा और पौष्टिक आहार

Mon, 17 Feb 2020 09:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Feb 2020 09:02 PM IST
सार

  • राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलने वालों का 75 व राष्ट्रीय स्तर पर 50 रुपये प्रतिदिन डाइट के बढ़े।
  • दोनों श्रेणियों में भत्ता 125 से बढ़कर 200 व 200 से बढ़कर 250 रुपये रोजाना हुआ।

विज्ञापन
Daily diet allowance of players increased in Haryana
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के खिलाड़ी अब पेट भर अपनी डाइट ले सकेंगे। इससे उन्हें और अच्छा पौष्टिक आहार मिलेगा और खेलों पर उनकी एकाग्रता भी बढ़ेगी। हरियाणा सरकार अब खिलाड़ियों का डाइट भत्ता बढ़ाने जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर की स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के डाइट भत्ता में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

विज्ञापन


हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों का डाइट भत्ता 125 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिदिन व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों का डाइट भत्ता 200 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये प्रतिदिन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डाइट भत्ता में बढ़ोतरी करने का उद्देश्य खिलाड़ियों को उचित पौष्टिक आहार देना है।
विज्ञापन


उनके अनुसार हरियाणा के खिलाड़ियों का स्कूल खेलों से लेकर, खेलो इंडिया, एशियन, कॉमनवेल्थ व ओलंपिक खेलों तक में पिछले कई वर्षों से दबदबा बना हुआ है। पिछले दो वर्षों से हरियाणा खेलो-इंडिया में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है जबकि यह बहुत छोटा राज्य है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार विद्यार्थियों में स्कूली स्तर से ही खेलों के प्रति रूचि पैदाकर उनको सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेल प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का एक हिस्सा हैं और यह उतना ही जरूरी है जितना शरीर के लिए भोजन। जिस प्रकार शरीर को नई ऊर्जा देने के लिए भोजन की जरूरत पड़ती है उतनी ही ऊर्जा और ताजगी खेल शरीर को देते हैं। विद्यार्थी जीवन में मानसिक बोझ और शारीरिक थकान को हलका करने का मुख्य साधन खेल ही है। मंत्री के अनुसार इससे खिलाड़ियों के शरीर को पौष्टिक तत्व मिलेंगे और उनके खेल का स्तर उन्नत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed