फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cyllinder blast in kurukshetra polytechnique college, horrible exposure

कुरुक्षेत्र आईटीआई में धमाका, चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 05 Apr 2015 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 05 Apr 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
cyllinder blast in kurukshetra polytechnique college, horrible exposure

ज्ञानगंगा आईटीआई की वेल्डिंग वर्कशॉप में हुए वेल्डिंग सिलेंडर में विस्फोट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चर्चा है कि वर्कशॉप में इस्तेमाल होने वाले वेल्डिंग सिलेंडरों में काफी समय से लीकेज चल रही थी।

विज्ञापन


कई बार इस बारे में कॉलेज प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अगर शिकायत पर समय रहते ध्यान दिया जाता तो यह हादसा न होता।

बता दें कि कुरुक्षेत्र से 14 किलोमीटर दूर स्थित ज्ञानगंगा आईटीआई की वेल्डिंग वर्कशॉप में शनिवार सुबह दो बड़े गैस सिलेंडरों में जबरदस्त विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


मृतकों में आईटीआई के दो छात्र और एक वेल्डिंग प्रशिक्षक शामिल हैं। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज पांच किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

हादसे के बाद का मंजर था खौफनाक

cyllinder blast in kurukshetra polytechnique college, horrible exposure

हादसे के बाद का मंजर बेहद खौफनाक था। एक मृतक का सिर पॉलीटेक्नीक कॉलेज की तीसरी मंजिल पर लगे टावर के नजदीक मिला। हादसे के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। ज्ञान गंगा शिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल कृष्ण पोपली ने बताया कि शिक्षण केंद्र परिसर में आईटीआई और पॉलीटेक्निक के अलावा कई संस्थान संचालित होते हैं।

आईटीआई भवन से कुछ दूरी पर ही वेल्डिंग ट्रेड की वर्कशॉप है। शनिवार को हालांकि अवकाश था फिर भी कुछ छात्र वेल्डिंग इंस्ट्रक्टर कुलदीप के पास प्रशिक्षण के लिए आए थे। इसी दौरान करीब पौने 11 बजे वेल्डिंग में इस्तेमाल होने वाले दो बड़े सिलेंडरों में विस्फोट हो गया।

इससे वर्कशॉप की छत उड़ गई और दीवारें मलबे में तब्दील हो गईं। विस्फोट की सूचना पर पुलिस, दमकल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

शवों की पहचान हुई मुश्किलः
विस्फोट में मरने वालों के शरीर के चिथड़े उड़ गए थे। मौके पर केवल वेल्डिंग इंस्ट्रक्टर कुलदीप की ही शिनाख्त हो सकी। बाकी दो की शिनाख्त करने में मुश्किल हुई। देर शाम दो अन्य मृतकों की भी पुष्टि हो गई। इनमें आईटीआई छात्र धुराली(कुरूक्षेत्र) निवासी रवि व उगाला (अंबाला) निवासी राहुल शामिल हैं।

लाडले की मौत से उगाला में मातम

cyllinder blast in kurukshetra polytechnique college, horrible exposure

कुरुक्षेत्र में सिलेंडर फटने से अंबाला के गांव उगाला निवासी राहुल ने भी दम तोड़ दिया। शाम को राहुल का शव उसके गांव उगाला में लाया गया। जहां उसका दाह संस्कार किया गया।

इस दौरान जहां उगाला में मातम का माहौल बना रहा। वहीं चूल्हे भी ठंडे पड़े रहे। हालात यह रहे कि इस घटना के बाद कुरुक्षेत्र पहुंचे परिजनों को राहुल का पूरा शव भी नहीं मिला।

अंदाजे से परिजनों ने राहुल के शव की पहचान की और काफी क्षत-विक्षत हालत में राहुल के शव को समेटा। उगाला निवासी राहुल कुरुक्षेत्र में ज्ञानगंगा आईटीआई का छात्र था।

उसके पिता सुभाष ने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसके दो बेटे हैं। राहुल बड़ा बेटा था, जो आईटीआई में वेल्डिंग का कोर्स कर रहा था। उम्मीद थी कि कोर्स करने के बाद राहुल परिवार का सहारा बनेगा। मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था।

जैसे ही राहुल का शव उगाला पहुंचा तो गांव में रुदन और क्रंदन शुरू हो गया। राहुल की मां कई बार सदमे की वजह से बेहोश होती रही, जिसे पिता व अन्य परिजन संभालते रहे।

उसके बाद राहुल के शव का दाह संस्कार कर दिया गया। पीड़ित परिवार वालों को ढांढस देने के लिए भी पूरा गांव राहुल के घर पहुंचा हुआ था। जबकि अधिकतर घरों के चूल्हे भी ठंडे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed