फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cylinder blast in panchkula two death in chandigarh pgi

सिलेंडर ब्लास्ट मामला: आग में झुलसे किराएदार और मालकिन की मौत

Fri, 07 Oct 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 07 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
cylinder blast in panchkula two death in chandigarh pgi
Panchkula Cylinder Blast - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और फायर कंट्रोल रूम की लापरवाही के कारण शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। गैस लीक होने से बुधवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-वन स्थित अभयपुर के एक घर में आग लगी थी और पांच लोग झुलसे थे। इसमें शिवलाल और शांति की हालत गंभीर होने कारण उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया था। शुक्रवार को सुबह दोनों ने पीजीआई में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अभयपुर में जहां पर आग लगी थी वहां के लोगों का कहना है कि अगर पंचकूला पुलिस और फायर बिग्रेड के आपातकालीन नंबरों पर किसी ने फोन रिसीव कर लिया होता और फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर आग बुझाने पहुंच जाती तो शिवलाल और शांति दोबारा आग बुझाने के लिए कमरा नहीं खोलते व उनकी जान बच जाती। वहीं फायर कंट्रोल रूम के 101 नंबर पर फोन न उठाने वाली बात फायर सेफ्टी अधिकारी मानने को तैयार ही नहीं है। उनका कहना है कि इस नंबर पर 24 घंटे मुलाजिम तैनात रहते हैं। 
विज्ञापन


दुलाल विश्वास ने बताया कि जब शिवलाल और शांति को वह पीजीआई लेकर गए तभी डॉक्टरों ने बता दिया था कि स्थिति नाजुक है। लेकिन शनिवार को सुबह इंफेक्शन ज्यादा होने की वजह से शिवलाल को आईसीयू में डॉक्टर लेकर गए। इसी बीच 6 बजे बजकर 45 मिनट पर शिवलाल की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शांति का निधन भी सुबह करीब आठ साढ़े बजे हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed