{"_id":"6295b58cef838b598126b738","slug":"cyclothon-organized-for-appeal-not-to-smoke-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: साइकिल चलाकर की तंबाकू सेवन न करने की अपील, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर साइक्लोथॉन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: साइकिल चलाकर की तंबाकू सेवन न करने की अपील, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर साइक्लोथॉन का आयोजन
Tue, 31 May 2022 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 31 May 2022 11:58 AM IST
सार
सिगरेट के धुएं का जहर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकता है। जब ऐसा होता है तो कैंसर कोशिकाएं बिना रुके बढ़ती रहती हैं। तंबाकू के धुएं का जहर कोशिका के डीएनए को नुकसान पहुंचा सकता है या बदल सकता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में साइक्लोथॉन का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तंबाकू मुक्त भारत का सपना साकार करने के उद्देश्य से मंगलवार सुबह चंडीगढ़ में युवा साइकिल लेकर सड़क पर उतरे। उनके साथ ट्रैफिक पुलिस के लगभग 200 जवानों ने भी साइकिल चलाई और तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सुहाना अस्पताल व चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की ओर से सुखना लेक से निकाली गई जागरूकता रैली में शहर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
साइक्लोथॉन में शामिल डॉक्टरों ने लोगों को 'धूम्रपान छोड़ो, साइकिल चलाना शुरू करो' की सलाह दी। सीनियर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. संदीप कुक्कर ने बताया कि धूम्रपान कैंसर का कारण बन सकता है। सिगरेट के धुएं का जहर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकता है। जब ऐसा होता है तो कैंसर कोशिकाएं बिना रुके बढ़ती रहती हैं। तंबाकू के धुएं का जहर कोशिका के डीएनए को नुकसान पहुंचा सकता है या बदल सकता है। इससे सिर्फ मानव शरीर को ही नहीं प्रकृति और पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। इसलिए इस वर्ष की थीम तंबाकू: हमारे पर्यावरण के लिए खतरा, रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित शर्मा का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन