फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cycle thief arrested, 18 cycles and stolen mobile recovered

साइकिल चोर गिरफ्तार, 18 साइकिलें और चोरी का मोबाइल बरामद

Fri, 25 Mar 2022 02:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Cycle thief arrested, 18 cycles and stolen mobile recovered
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने साइकिल चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी की 18 साइकिलें और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी की पहचान गांव बुड़ैल निवासी अंकुश उर्फ पिंक्का (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 21 मार्च को सेक्टर-32 के अस्पताल से मोबाइल चुराया था। अस्पताल में निर्माण कार्य कर रहे कर्मचारी ने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगा रखा था। इस दौरान अंकुश मोबाइल लेकर फरार हो गया। कर्मचारी ने उसे मोबाइल चोरी करते हुए देख लिया था और उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना प्रभारी दविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। इस दौरान आरोपी सेक्टर-32 के एक पार्क में बैठा दिखाई दिया, जिसे कर्मचारी ने पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सेक्टर-34 थाना अंतर्गत से साइकिलें भी चोरी कीं हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान आरोपी से 18 साइकिलें बरामद हुईं। आरोपी मजदूरी करने वाले लोगों को सस्ते दाम में साइकिलें बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed