फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cycle race at chandigarh

साइकिल चलाने के शौकीनों के लिए अहम खबर

Fri, 19 Dec 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Dec 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
cycle race at chandigarh

साइकिलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चंडीगढ़ टूरिज्म और हीरो साइकिल की ओर से 21 दिसंबर को साइक्लोथॉन का आयोजन होगा।

विज्ञापन


इसमें चार वर्ग में रेस होगी। इसमें प्रोफेशनल, जूनियर, कारपोरेट और कॉलेज राइड शामिल है।

डायरेक्टर टूरिज्म काशिश मित्तल ने वीरवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रोफेशनल रेस में देशभर से करीब 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस इवेंट में तीन लाख की इनामी राशि रखी गई है, जो पहले दस स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों में बांटी जाएगी। साइक्लोथॉन का आयोजन जनमार्ग पर होगा।

मटका चौक से हाईकोर्ट चौक के बीच साइकिल सवार कई राउंड में यह रेस पूरी करेंगे। रेस के लिए अब तक प्रोफेशनल में 100, जूनियर में 200, कारपोरेट में 500 और कॉलेज राइड में 550 एंट्री आ चुकी हैं।
विज्ञापन


पहली रेस प्रोफेशनल
साइक्लोथॉन के तहत पहली रेस प्रोफेशनल होगी, जो 57.5 किमी की होगी। यह 16 राउंड में पूरी होगी। इसके बाद जूनियर (स्कूल राइड) सात किमी की होगी। कारपोरेट राइड सात किमी की होगी। इसमें कारपोरेट जगत से जुड़े लोग हिस्सा ले सकते हैं। अंत में कॉलेज राइड होगी, जिनमें स्टूडेंट हिस्सा ले सकेंगे। यह सात किमी की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed