{"_id":"60943c0b9cb9fd2e5e127590","slug":"custom-duty-and-tax-will-not-be-imposed-on-covid-relief-coming-from-abroad-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अब कोरोना के खिलाफ विदेशी मदद पर कस्टम ड्यूटी व टैक्स नहीं, नोडल अधिकारी भी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: अब कोरोना के खिलाफ विदेशी मदद पर कस्टम ड्यूटी व टैक्स नहीं, नोडल अधिकारी भी नियुक्त
Fri, 07 May 2021 12:30 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 May 2021 12:30 AM IST
सार
प्रवक्ता ने बताया कि ऐसी रियायतों का लाभ उन्हीं आयातित चीजों पर लिया जा सकता है, यदि वह भारत में बाहर से मुफ्त भेजी गई हों और भारत में मुफ्त बांटी जा रही हों। इन छूटों का लाभ लेने के लिए कोई भी पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मी ने लिया सैंपल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने कोरोना के खिलाफ जारी मौजूदा जंग में दो नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं, जो व्यक्तियों अथवा संस्थाओं को विदेश से राज्य में आने वाली किसी भी तरह की कोविड राहत पर टैक्स से छूट देने का कार्य करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भारत में बाहर से आने वाली सहायता के सुचारु प्रवाह के लिए केंद्र सरकार ने आयातित कोविड राहत सामग्री पर कस्टम ड्यूटी और एकीकृत टैक्स से छूट दी है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि ऐसी रियायतों का लाभ उन्हीं आयातित चीजों पर लिया जा सकता है, यदि वह भारत में बाहर से मुफ्त भेजी गई हों और भारत में मुफ्त बांटी जा रही हों। इन छूटों का लाभ लेने के लिए कोई भी पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों से संपर्क कर सकता है। कोई भी व्यक्ति, जो विदेश से भारत में कोविड राहत के लिए कोई सामान मुफ्त बांटने के लिए भेजना चाहता है, वह इन अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
सरकार ने पगरेक्सको को बनाया नोडल एजेंसी
उल्लेखनीय है कि इस संबंध में पंजाब सरकार द्वारा पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (पगरेक्सको) को ऐसी सामग्री के आयात के लिए नोडल एजेंसी के तौर पर अधिकृत किया गया है। इसके अलावा पंजाब में कोई भी संस्था जो मुफ्त बांटने के लिए भारत में कोविड राहत की वस्तुओं का मुफ्त आयात करना चाहती है, वह पोर्टल https://taxation.punjab.gov.in/imports/ पर अप्लाई कर सकती है। एक बार सरकार द्वारा अधिकृत होने के बाद कोई भी व्यक्ति या संगठन मौजूदा मुश्किल घड़ी में बिना किसी टैक्स के ऐसी वस्तुओं का आयात कर सकता है।
विज्ञापन
ये हैं नोडल अधिकारी
कुमार राहुल (आईएएस) मोबाइल नंबर 9876164787 व ई-मेल: mdnrhmpunjab@gmail.com और sha.phse@gmail.com
रवनीत सिंह खुराना (आईआरएस सी एंड आईटी) मोबाइल नंबर 9560954405 व ईमेल: gst.audit@punjab.Gov.in