फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   current in street light pole installed in park in Vikas Nagar chandigarh auto driver died

Chandigarh: विकास नगर में पार्क में लगे स्ट्रीट लाइट पोल में आया करंट, ऑटो चालक की माैत

Sat, 21 Jun 2025 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 11:34 AM IST
सार

कान नंबर 959 में रहने वाला सुरेंद्र रात को घर के सामने पार्क में गया था। वहां एंट्री पॉइंट पर ही एक लोहे का पोल लगा हुआ था। इसी पोल में आ रहे करंट से उसकी माैत हो गई।

विज्ञापन
current in street light pole installed in park in Vikas Nagar chandigarh auto driver died
माैली जागरां में विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनीमाजरा के विकास नगर में शुक्रवार देर रात 11:30 बजे एक 35 साल के व्यक्ति सुरेंद्र की पार्क में लगे स्ट्रीट लाइट के पोल में आ रहे करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार वाले उसे तुरंत सेक्टर 6 पंचकूला के अस्पताल ले गए, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरे इलाके को सुबह घटना की जानकारी लगी। इससे लोगों में भारी रोष दिखा। 
विज्ञापन


सुबह मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि मरने वाला सुरेंद्र ऑटो चालक था। उसकी पांच और दो साल की दो बेटियां हैं। मकान नंबर 959 में रहने वाला सुरेंद्र रात को घर के सामने पार्क में गया था। वहां एंट्री पॉइंट पर ही एक लोहे का पोल लगा हुआ था। जिसके पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। सुरेंद्र जब पार्क से निकलने लगा तो वहां से बच्चों को हटाने के लिए उसने पोल का सहारा लिया और वह पोल में आ रहे करंट की चपेट में आकर वहीं गिर गया। लोग भाग कर उसके पास आए और फिर उसे उठाकर पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल ले गए। वहां उसकी माैत हो गई। सुबह मौके की जानकारी मिलते ही मौली जागरॉ थाना पुलिस माैके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed