फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Current in set top box, pregnant woman and child dead

सेट टॉप बॉक्स की वजह से खौफनाक हादसा

Thu, 09 Oct 2014 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समाना (पटियाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, समाना (पटियाला) Updated Thu, 09 Oct 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
Current in set top box, pregnant woman and child dead

तेज कालोनी में सेट टॉप बॉक्स में करंट आने से एक गर्भवती महिला और उसकी आठ माह की बच्ची की मौत हो गई। मृतक महिला साक्षी के पति राकेश कुमार ने बताया कि वह शहर की गुग्गामाड़ी के पास चाय की दुकान करता है।

विज्ञापन


मंगलवार को वह अपने काम पर चला गया। घर में उसकी पत्नी साक्षी (24), तीन वर्षीय बेटी प्रिया और आठ माह की बच्ची प्रियंका मौजूद थे। इसी दौरान उसकी पत्नी और आठ माह की बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


राकेश कुमार ने बताया कि उसके घर में लगे केबल में कभी-कभी अचानक करंट आ जाता था। इसकी सूचना केबल ऑपरेटर को भी दी गई थी लेकिन ऑपरेटर ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह और उसके पिता जगदीश कुमार मंगलवार रात जब दुकान से घर आए तो उन्होंने पत्नी को आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो पत्नी साक्षी और आठ माह की बच्ची फर्श पर बेसुध पड़े हुए थे।

सेट टॉप बॉक्स जमीन पर गिरा हुआ था। वहीं उनकी तीन वर्षीय बेटी प्रिया बैठी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने पत्नी और बेटी को अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत करार दे दिया गया।


सिटी थाना के एएसआई छज्जू सिंह ने बताया कि महिला के पति राकेश कुमार के बयान के आधार पर केबल ऑपरेटर राजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed