फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Curfew increased concern demand of Shri Krishna Janmashtami religious institutions

कर्फ्यू ने बढ़ाई चिंता... कैसे मनेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, धार्मिक संस्थाओं की मांग कृष्ण जन्माष्टमी पर हटाया जाए कर्फ्यू

Sat, 18 Jul 2020 01:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Curfew increased concern demand of Shri Krishna Janmashtami religious institutions
चंडीगढ़। कोरोना के कारण लगे कर्फ्यू ने धार्मिक संस्थाओं ओर मंदिर कमेटियों को चिंता में डाल दिया है। चिंता इस बात की है कि इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में धार्मिक आयोजन किस प्रकार होंगे। रात दस बजे से तो कर्फ्यू पूरे शहर में लग जाता है। धार्मिक संस्थाओं ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के रोज कर्फ्यू हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

सेक्टर 44 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को संचालित करने वाली संस्था श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर रिलीजियस एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान संत कल्याणमयी और ट्रस्टी वीएन शर्मा ने कहा कि जन्माष्टमी हिंदुओं का बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार रात बारह बजे ही मनाया जाता है। क्योंकि भगवान श्री कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि यानि रात बारह बजे हुआ था।
विज्ञापन

इनका कहना है कि ऐसा वर्णन धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है। चंडीगढ़ प्रशासन ने रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक पूरे शहर में कर्फ्यू लगाया हुआ है। इन हालतों में यह पर्व कैसे मनाया जाएगा। कर्फ्यू के कारण हजारों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचेगी। वीएन शर्मा ने कहा कि कर्फ्यू में ढील न दी गई तो काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा है पत्र
श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल के अध्यक्ष राकेश पाल मोदगिल ने कहा कि कर्फ्यू में ढील दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मांग करते हैं कि प्रशासन द्वारा जारी सामाजिक दूरी, मास्क पहनने और सैनिटाइजर का प्रयोग के अलावा अन्य सभी हिदायतों की पालना करने की हिदायतो के अंतर्गत 12 अगस्त की रात को कर्फ्यू में ढील दी जाए। हिंदू पर्व महासभा के के प्रधान बीपी अरोड़ा ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रात में कर्फ्यू में ढील देने के लिए प्रशासन और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed