फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Curfew in Punjab Update: Corona Virus Positive Case

Coronavirus: पंजाब में कोरोना संक्रमित सात नए मामले आए सामने, पीड़ितों की संख्या हुई 30

Wed, 25 Mar 2020 10:00 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 25 Mar 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Curfew in Punjab Update: Corona Virus Positive Case
पंजाब में लगा कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में घातक कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। नवांशहर, अमृतसर, मोहाली, होशियारपुर के बाद कोरोना से पीड़ितों की गिनती में मंगलवार को जालंधर जिला भी जुड़ गया। सोमवार को जहां राज्य में केवल दो नए मामले सामने आए थे, वहीं मंगलवार को राज्य में कोरोना से पीड़ित सात और लोगों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से पीड़ितों की कुल संख्या 30 हो गई है। 

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से जारी सूचना के अनुसार मंगलवार को जो छह नए मामले सामने आए हैं, उनमें से तीन जालंधर जिले के फिल्लौर कस्बे के हैं। एक मामला लुधियाना का है। वहीं, तीन अन्य मामले नवांशहर के उस व्यक्ति से जुड़े हैं, जिसकी बीते दिनों कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी। इसके साथ ही मृतक से संबंधित पॉजिटिव केसों की संख्या 17 हो चुकी है। 
विज्ञापन


पंजाब में कोरोना का सबसे बुरा प्रभाव नवांशहर पर ही पड़ा है। वहीं मोहाली में 5, जालंधर में 3, अमृतसर में 2 और होशियारपुर जिले में एक केस सामने आ चुका है। मंगलवार तक स्वास्थ्य विभाग ने 282 संदिग्ध मामलों में सैंपल लेकर जांच की। इनमें से 220 लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं जबकि 33 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 33 लोगों और उनके करीबियों को गहन निगरानी में रखा गया है। फतेहगढ़ साहिब के एक संदिग्ध मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया था, जहां मरीज की किसी अन्य बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। पीजीआई की जांच रिपोर्ट के अनुसार मरीज में कोविड-19 के लक्षण नहीं पाए गए।

कोरोना पॉजिटिव महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

लुधियाना। यहां जो महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि 51 साल की महिला के सैंपल पुणे भेजे गए थे। फिलहाल महिला एक प्राइवेट अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।

बलदेव के तीन रिश्तेदार भी पॉजिटिव, पूरा गांव सील
जालंधर के फिल्लौर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हरदीप सिंह, उनके पिता हरजिंदर सिंह और मां बलजिंदर कौर की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद इन सभी को जालंधर के सिविल अस्पताल लाया गया है। यह परिवार नवांशहर के गांव पठवाला के मृतक बलदेव सिंह का नजदीकी था। पुणे लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सेहत विभाग के हाथ-पांव फूल गए हैं।

यह परिवार गांव विरका का रहने वाला है। डीसी वरिंदर शर्मा ने बताया कि गांव विरका को सील कर दिया गया है। सेहत विभाग की टीमों ने गांव के 26 लोगों को अस्पताल भेजा है और उनके सैंपल लिए गए हैं। अब सेहत विभाग व जिला प्रशासन उन लोगों की तलाश में जुट गया है जो लोग बलदेव सिंह और इन तीन लोगों के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed