फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Curfew exits without cause, 2763 roundups, 85 people arrested in 65 cases

चंडीगढ़ में कर्फ्यू के समय बिना वजह बाहर निकले लोग, 2763 राउंडअप, 65 केसों में 85 गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2020 10:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 27 Mar 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Curfew exits without cause, 2763 roundups, 85 people arrested in 65 cases
चंडीगढ़ में कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए सोमवार आधी रात से पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सड़कों पर निकलते ही पुलिस लोगों पर डंडा बरसाना शुरू कर दे रही है। वीरवार को रोजाना के मुकाबले कुछ कम लोग सड़कों पर दिखाई दिए। कर्फ्यू के दौरान कुछ जगहों पर बेवजह घूम रहे लोगों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन


बुधवार शाम सात बजे से वीरवार शाम 7 बजे तक पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से 999 लोगों को राउंडअप किया। वहीं, 234 वाहनों की चेकिंग के दौरान 35 वाहन जब्त किए, जबकि 23 मार्च की मध्यरात्रि से पुलिस ने अब तक 2763 लोगों को राउंडअप किया। इसके अलावा 65 मामले दर्ज कर 85 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि शहर के अलग-अलग जगहों पर चंडीगढ़ पुलिस ने 38 नाके लगाए हैं। इसके अलावा पीसीआर समेत अन्य विंगों की गश्त करने पर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


अनाउसमेंट कर घरों से न निकलने की अपील
सड़कों पर लोगों के निकलने की वजह से पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को कर्फ्यू के चलते घरों में ही रहने की हिदायत दे रही है। अनाउंसमेंट के दौरान पुलिस ने कहा कि यदि कोई भी शख्स बाहर निकलता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीरवार को भी जगह-जगह थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी अनाउसमेंट करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों को टेंपरेरी जेल में रखा
कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर रखी है। सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम और मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को टेंपरेरी जेल बनाया गया है। कर्फ्यू की उल्लंघना करने वाले लोगों को इन्हीं जेलों में रखा गया है।


ईस्ट डिवीजन में सबसे ज्यादा राउंडअप
कर्फ्यू में सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत आए हैं। आदेशों की पालना कराते हुए पुलिस ईस्ट डिवीजन से 1420, सेंट्रल जोन से 637 और साउथ डिवीजन से 706 लोगों को राउंडअप किया गया। सबसे अधिक राउंडअप मनीमाजरा में 370 और सबसे कम 72 राउंडअप सेक्टर-19 थाना अंतर्गत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed