{"_id":"65a9a8af4bba6540d9024084","slug":"cuet-online-application-starts-last-date-24-january-chandigarh-news-c-16-sml1026-332333-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयूईटी : ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 24 जनवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयूईटी : ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 24 जनवरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2024 रखी गई है। गौर हो कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी के तहत कार्य करती है, जो केंद्रीय विवि सहित सहभागी यूनिवर्सिटी, संस्थानों और संगठनों सहित स्वायत्त महाविद्यालयों के लिए सीयूईटी करवाती है।
एनटीए ने देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत स्टेट यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी और निजी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए सिंगल विंडो अपॉर्चुनिटी के तहत सीयूईटी-पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने शुरू किए हैं। इसके तहत पंजाब यूनिवर्सिटी में अध्ययन के लिए भी विद्यार्थी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट दे सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी एनटीए की वेबसाइट https://pgcuet.samarth.ac.in पर 24 जनवरी 2024 को रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के तहत सीयूईटी-पीजी के लिए ऑनलाइन फीस 25 जनवरी रात 11:50 बजे तक क्रेडिट व डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से जमा करवाई जा सकती है। वहीं, केवल वेबसाइट पर 27 जनवरी से 29 जनवरी को रात 11:50 बजे तक आवेदन पत्रों में संशोधन किया जा सकेगा। चार मार्च को एडवांस सिटी इंटीमेशन की तारीख तय की गई है। इसके अलावा एनटीए की वेबसाइट से 7 मार्च 2024 को एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। 11 मार्च से 28 मार्च तक परीक्षा होगी। चार अप्रैल 2024 को उत्तरकुंजी में आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। परीक्षा तीन शिफ्टों में एक घंटा 45 मिनट की होगी। परीक्षा का समय अभी निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एनटीए की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि अभ्यर्थियों को आवेदन में किसी तरह का संशोधन ध्यानपूर्वक करना होगा, क्योंकि इसके लिए केवल एक ही चांस मिलेगा। परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी एनटीए की वेबसाइट https://pgcuet.samarth.ac.in से ली जा सकेगी।
यहां भी कर सकते हैं संपर्क
परीक्षार्थी वेबसाइट के अलावा एनटीए के हेल्पडेस्क 01140759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं। वहीं, cuet-pg@ nta.ac.in पर ईमेल डालकर भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
एनटीए ने देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत स्टेट यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी और निजी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए सिंगल विंडो अपॉर्चुनिटी के तहत सीयूईटी-पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने शुरू किए हैं। इसके तहत पंजाब यूनिवर्सिटी में अध्ययन के लिए भी विद्यार्थी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट दे सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी एनटीए की वेबसाइट https://pgcuet.samarth.ac.in पर 24 जनवरी 2024 को रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के तहत सीयूईटी-पीजी के लिए ऑनलाइन फीस 25 जनवरी रात 11:50 बजे तक क्रेडिट व डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से जमा करवाई जा सकती है। वहीं, केवल वेबसाइट पर 27 जनवरी से 29 जनवरी को रात 11:50 बजे तक आवेदन पत्रों में संशोधन किया जा सकेगा। चार मार्च को एडवांस सिटी इंटीमेशन की तारीख तय की गई है। इसके अलावा एनटीए की वेबसाइट से 7 मार्च 2024 को एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। 11 मार्च से 28 मार्च तक परीक्षा होगी। चार अप्रैल 2024 को उत्तरकुंजी में आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। परीक्षा तीन शिफ्टों में एक घंटा 45 मिनट की होगी। परीक्षा का समय अभी निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एनटीए की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि अभ्यर्थियों को आवेदन में किसी तरह का संशोधन ध्यानपूर्वक करना होगा, क्योंकि इसके लिए केवल एक ही चांस मिलेगा। परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी एनटीए की वेबसाइट https://pgcuet.samarth.ac.in से ली जा सकेगी।
यहां भी कर सकते हैं संपर्क
परीक्षार्थी वेबसाइट के अलावा एनटीए के हेल्पडेस्क 01140759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं। वहीं, cuet-pg