{"_id":"65cef975444d9d35500c247d","slug":"ctu-will-start-running-from-four-lanes-due-to-which-journey-to-manali-reduced-by-one-hour-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ से नए फोरलेन से जाएंगी बसें, मनाली-बैजनाथ का सफर एक से डेढ़ घंटे होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ से नए फोरलेन से जाएंगी बसें, मनाली-बैजनाथ का सफर एक से डेढ़ घंटे होगा कम
Fri, 16 Feb 2024 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:32 PM IST
सार
सीटीयू की तरफ से बसों को फोरलेन में चलाने के संबंध में मंजूरी दी जा चुकी है और हफ्ते से 10 दिन के अंदर सीटीयू की बसें फोरलेन से जानी शुरू हो जाएंगी। यह लोगों के लिए काफी राहत की खबर हैं, क्योंकि फोरलेन से बसें जाने पर यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा।
विज्ञापन
सीटीयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ से मनाली, हमीरपुर, बैजनाथ जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बसें जल्द ही फोरलेन से जाने लगेंगी, जिसकी वजह से मनाली का सफर करीब एक घंटे और हमीरपुर का सफर करीब डेढ़ घंटे तक कम हो जाएगा। सीटीयू के इस फैसले से चार रूट पर असर पड़ेगा और सफर 24 से लेकर 44 किलोमीटर तक कम हो जाएगा। बस की टिकट के दाम में भी 60 से 90 रुपये तक की कमी आएगी।
विज्ञापन
हिमाचल रोडवेज समेत अन्य कुछ रोडवेज की बसें फोरलेन से जा रही हैं लेकिन अब तक सीटीयू की बसें फोरलेन से न जाकर स्वारघाट से जाती हैं, जिसकी वजह से समय ज्यादा लगता है। कीरतपुर साहिब से 10 किमी ऊपर जाकर गरामोड़ा से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कैंची मोड़ से फोरलेन शुरू होता है। पिछले वर्ष यह फोरलेन शुरू हो गया था।
विज्ञापन
सीटीयू ने भी अब इसी फोरलेन के रास्ते से चार रूट पर बसें भेजने का फैसला किया है। यह रूट चंडीगढ़ से हमीरपुर वाया उना-नंगल, चंडीगढ़ से बैजनाथ वाया उना-नंगल, मनाली वाया बिलासपुर और बैजनाथ वाया बिलासपुर व सरकाघाट है। सीटीयू की बसें फोरलेन से जाने से 24 से 44 किमी का रास्ता कम हो जाएगा। रास्ता कम होने से लोगों का एक से डेढ़ घंटे बचेगा। साथ ही 60 से 90 रुपये के करीब किराया भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
रूट पहले अब अंतर
चंडीगढ़ से हमीरपुर वाया ऊना, नंगल 210 किमी 166 किमी 44 किमी
चंडीगढ़ से बैजनाथ वाया ऊना, नंगल 294 किमी 250 किमी 44 किमी
मनाली वाया बिलासपुर 320 किमी 288 किमी 32 किमी
बैजनाथ वाया बिलासपुर, सरकाघाट 283 किमी 259 किमी 24 किमी
जल्द ही बसें फोरलेन से जानी शुरू हो जाएंगी। लोगों की सुविधा को देखते हुए ही सीटीयू ने यह फैसला लिया है। इससे आम जनता का काफी लाभ होगा। लोगों का कीमती समय बचेगा और पैसा भी बचेगा। - प्रद्युमन सिंह, निदेशक, परिवहन विभाग