फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU re-implements old fares, also increases the number of riders

सीटीयू ने पुराना किराया फिर से किया लागू, सवारियों की संख्या भी बढ़ाई

Mon, 25 Jan 2021 11:29 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
CTU re-implements old fares, also increases the number of riders
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने बसों में सफर करने के लिए पुराने किराए को एक बार फिर लागू कर दिया है। कोरोना वायरस की वजह से प्रशासन ने किराए के दो दाम तय कर दिए थे। साथ ही सोमवार को प्रशासन ने बसों में सवारियों की संख्या को बढ़ा दिया है। पहले 50 प्रतिशत सवारियों की ही मंजूरी थी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के सचिव मनदीप सिंह बराड़ की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कोविड की वजह से बस सेवा पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। चंडीगढ़ में 50 फीसदी सवारियों के बैठने की ही मंजूरी है, इसकी वजह से सीटीयू को काफी घाटा झेलना पड़ रहा है। डीसी ने कहा कि अब शहर में सीटीयू की बसों में 100 फीसदी सवारियों के बैठने की मंजूरी होगी। साथ ही 15 जनवरी को तय किए गए नए किराए को एक बार फिर लागू कर दिया गया है। डीसी के आदेश शहर में लागू हो गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोविड को रोकने के लिए प्रशासन ने बसों में सवारियों को आधा कर दिया था। साथ ही पैसों के लेनदेन की वजह से ज्यादा संपर्क में न आएं, इसके लिए किराए की राशि को भी 20 रुपये और 30 रुपये फिक्स कर दिया था। शहर में कहीं भी जाने के लिए कम से कम 20 और ज्यादा से ज्यादा 30 रुपये चुकाने पड़ते थे। इससे लोगों को नुकसान हो रहा था, क्योंकि कुछ दूर जाने के लिए भी 20 रुपये चुकाने पड़ रहे थे, जबकि आधी सवारियों की वजह से सीटीयू को घाटा हो रहा था। वहीं, ट्राइसिटी रूट पर 30 रुपये चुकाने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को चुकाने होंगे यह दाम
लोकल रूट
नॉन-एसी बस दाम (रुपये)
पांच किलोमीटर तक 10
पांच से 10 किलोमीटर तक 20
10 किलोमीटर से ज्यादा 25
एसी बस दाम (रुपये)
पांच किलोमीटर तक 15
पांच से 10 किलोमीटर तक 25
10 किलोमीटर से ज्यादा 30
रोजाना के बस पास (ट्राइसिटी)
नॉन-एसी बस 60 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन)
एसी बस 75 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन)
महीने का पास (जनरल)
नॉन-एसी बस 700
सभी बसें (एसी व नॉन-एसी बस) 900
सभी राज्य, केंद्रीय, सरकारी बैंक कर्मचारी (आउटसोर्स, कांट्रैक्चुएल सहित) के लिए महीने का पास
नॉन-एसी बस 350
सभी बसें (एसी व नॉन-एसी बस) 900
स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों के लिए महीने का पास
नॉन-एसी बस 125
सभी बसें (एसी व नॉन-एसी बस) 350
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed