फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU is struggling with the lack of 190 drivers and conductors.

सीटीयू में 190 ड्राइवरों व कंडक्टरों की कमी, विभाग को करोड़ों का नुकसान

Wed, 28 Jun 2017 09:35 AM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 Jun 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
CTU is struggling with the lack of 190 drivers and conductors.
सीटीयू बस - फोटो : file photo
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग 190 ड्राइवरों व कंडक्टरों की कमी से जूझ रहा है। इसके चलते सीटीयू की बसों में रोज सफर करने वाले लगभग ढाई लाख लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, सीटीयू में लांग व लोकल रूट की 100 से अधिक बसें खरीदी जानी है।
विज्ञापन


सीटीयू में बसों और ड्राइवरों की कमी के कारण विभाग को सालाना करोड़ों रुपये राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) में 840 पोस्ट ड्राइवरों के लिए निर्धारित की है। जिसमें से इस समय ड्राइवरों की 100 पोस्टें खाली पड़ी हैं। वहीं, कंडक्टरों की 840 पोस्ट सैंक्शन है। इनमें से कंडक्टर की 90 पोस्ट खाली पड़ी है।
विज्ञापन


शहर में इस समय सीटीयू की 539 बसें चल रही हैं। इनमें से 413 बसें लोकल रूट पर चलाई जा रही है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के लिए लांग रूट की 126 बसें चल रही है। जबकि चंडीगढ़ से लाखों लोग रोजाना पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली के लिए सफर करते है। सीटीयू में लॉन्ग व लोकल रूट की बसों में कमी के चलते लाखों लोगों को अन्य राज्यों की ट्रांसपोर्ट बसों में सफर करना पड़ता है। सीटीयू विभाग के अधिकारियों के  मुताबिक बसों, ड्राइवरों और कंडक्टरों की कमी के कारण विभाग को मासिक 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed