फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ctu bus drivers break rules knowingly, but no enquiry by STA

सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं CTU बस ड्राइवर्स, न कोई जिम्मेवारी न जांच

Wed, 19 Apr 2017 02:22 PM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Apr 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
ctu bus drivers break rules knowingly, but no enquiry by STA
सीटीयू के बस चालक
सीटीयू के बस चालक सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। सब कुछ जानने के बावजूद एसटीए की ओर से इनकी कोई जांच नहीं की गई है। अगर इस तरह के हालात में कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो जिम्मेवार  कौन होगा। यह एक बड़ा सवाल है। सोमवार को शहर के बस स्टैंड और बस स्टॉप पर अमर उजाला टीम की ओर से सीटीयू बसों की हकीकत जांची गई। इसमें यह सामने आया कि 400 बसों में कोई भी ड्राईवर सीट बेल्ट नहीं बांधता है। और वहीं कई ड्राईवर ड्यूटी के दौरान वर्दी भी नहीं पहनते हैं।
विज्ञापन


एसटीए की ओर से अभी तक कोई चालान सीटीयू बसों का नहीं किया गया है। इस कारण यह धड़ल्ले से चल रहा है। बसों में  स्टूडेंट्स गेट पर लटके होते हैं। इसकेे बाद भी अतिरिक्त बसों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण स्टूडेंट्स को परेशानी होती है। सेक्टर - 17 बस स्टैंड पर 11.45 बजे अमर उजाला की टीम पहुंची। यहां पर एसी और नॉन एसी 50 बसों की जांच की गई। इसमें कोई भी ड्राईवर सीट बेल्ट नहीं लगाया मिला। वहीं  कई ड्राईवर बिना वर्दी के गाड़ी चलाते दिखे।
विज्ञापन


वहीं सेक्टर - 43 बस स्टैंड भी 1 बजे गए। यहां पर भी यही हाल रहा। वहीं इंटर स्टेट बस सर्विस के भी ड्राईवर नियम का फालो नहीं करते हैं। इसके बाद तीन सौ पुलिस और एसटीए इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। इस तरह के हालात में अगर कोई हादसा हो जाए तो कौन जिम्मेवार होगा। वहीं सेक्टर - 18 गर्वमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी यही हालात बने  हुए हैं। यहां पर भी बसों में ड्राईवर बस चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं। वहीं कडंक्टर सही तरीके से बसों का दरवाजा भी नहीं खोलते। इस कारण परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 से अधिक बसों में नहीं लगाए स्पीड गवर्नर

ctu bus drivers break rules knowingly, but no enquiry by STA
सीटीयू बस - फोटो : amar ujala
सीटीयू की 150 बसों में स्पीड गवर्नर नहीं लगाए गए हैं। इस कारण बसों को अधिक स्पीड में चलाया जाता है। इन बसों में स्पीड गवर्नर लगाए जाने का समय 31 मार्च निर्धारित किया गया था। लेकिन अभी तक इसे नहीं लगाया गया है। बसों की निर्धारित स्पीड 60 किमी प्रति घंटे है लेकिन यह हाईस्पीड में चलाई जाती है।  

सीटीयू की बसों में अगर इस तरह वायलेशन करते ड्राईवर पाए जाएंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मै अपने स्तर पर बस स्टैंड और बस स्टॉप पर की चेकिंग करुंगा।
- अमित तलवार , सीटीयू , निदेशक

बसों में अगर ऐसी हालत है। तो एसटीए  चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर बसों की जांच करेगी। अगर नियम में वायलेशन है तो बसों का चालान भी किया जाएगा।
- राजीव तिवारी, एडिशनल सेक्रेटरी, एसटीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed